A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 98 किलो वजन, 17.7 इंच का बाइसेप्स, 28.3 थाई का शेप मिलिए इस लेडी खली से

98 किलो वजन, 17.7 इंच का बाइसेप्स, 28.3 थाई का शेप मिलिए इस लेडी खली से

नई दिल्ली: अगल आप लड़की हैं तो महज 23 साल की उम्र में क्या आप उम्दा पावरलिफ्टर बन सकते हैं? बेशक आपका जवाब न होगा। लेकिन रूस की नतालिया त्रुखिना की बॉडी को देखकर आप

98 kg वजन,17.7 inch...- India TV Hindi
98 kg वजन,17.7 inch बाइसेप्स,मिलिए "लेडी खली से"

नई दिल्ली: अगल आप लड़की हैं तो महज 23 साल की उम्र में क्या आप उम्दा पावरलिफ्टर बन सकते हैं? बेशक आपका जवाब न होगा। लेकिन रूस की नतालिया त्रुखिना की बॉडी को देखकर आप हैरान रह जाएंगे। हम आपको बता दें कि एक लड़की होते हुए भी नतालिया के बाइसेप्स बॉलीवुड के बॉडीबिल्डर सितारों से भी ज्यादा हैं। यानी सलमान और हृतिक के बाइसेप्स भी नतालिया की बाजुओं के सामने कुछ भी नहीं हैं।

नतालिया बचपन से ही मुकाबले वाले खेलों में दिलचस्पी रखती थीं। आज उनकी कद काठी को देखकर अच्छे अच्छे हैरान रह जाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने कसरती बदन की कुछ उम्दा तस्वीरें साझा की थीं। वो ऐसे ही खेलों में हिस्सा लेना पसंद करती थीं जो आमतौर पर लड़कियों के बस के नहीं माने जाते हैं। नतालिया का कहना है कि जब वो 40 किलो की थीं उन्होंने तभी से जिमिंग शुरू कर दी थी। आज सिर्फ 23 साल की उम्र में उनका नाम दुनिया की सबसे बेहतरीन बॉडी वाली महिलाओं में लिया जाता हैं।

नतालिया की लंबाई 5 फीट 5 इंच और वजन 98 किलो है। 17.7 इंच का उनका बाइसेप्स और थाई शेप 28.3 इंच है। नतालिया खड़े होकर 240 किलो तथा बेंच प्रेस करते हुए 170 किलो बहुत आसानी से उठाती हैं। ये हमेशा से ही एनाबॉलिक स्टेरॉयड के उपयोग की बातें करती हैं। खुद भी यें किसी कॉम्पिटीशन से पहले 150 से 200 मिलीग्राम स्टेरॉयड लेती हैं। नतालिया अब यूरोपियन बेंच प्रेस एंड डेडलिफ्ट की चैम्पियन हैं।

बॉलीवुड के कई स्टार्स ऐसे है जिनसे ज्यादा नतालिया का बाइसेप्स है। बात अगर सलमान खान हो तो सोशल के आंकड़ों के हिसाब से सलमान खान का बाइसेप्स 17 इंच का है, अजय देवगन का बाइसेप्स 16 इंच, ऋतिक रोशन का 17.5 इंच और जॉन अब्राहम का 17 इंच है। यहां तो बॉलीवुड के सुपरस्टार्स को भी रूस की इस महिला बाइसेप्स के मामले में पीछे छोड़ दिया हैं।

सिर्फ यही नहीं दुनिया की इन खूबसूरत हसीनाओं ने भी बॉलीवुड के फाइटर मेन्स को पीछे छोड़ दिया है:-

Latest Bollywood News