A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के 10 बेहतरीन नग्में

संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के 10 बेहतरीन नग्में

नई दिल्ली: बॉलीवुड के संगीतकार और गायक रहे आदेश श्रीवास्तव का निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। पिछले करीब डेढ़ माह से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में उनका इलाज

संगीतकार आदेश...- India TV Hindi
संगीतकार आदेश श्रीवास्तव के 10 बेहतरीन नग्में

नई दिल्ली: बॉलीवुड के संगीतकार और गायक रहे आदेश श्रीवास्तव का निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। पिछले करीब डेढ़ माह से कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने शुक्रवार रात 12.30 बजे अंतिम सांस ली। शनिवार को ओशिवारा श्मशान में उनका अंतिम संस्कार किया जाना है। वह शुक्रवार को ही 49 साल के हुए थे।

उनके साले और संगीतकार ललित पंडित ने आईएएनएस को बताया, "आदेश का शुक्रवार रात 12.30 बजे निधन हो गया। उनका ओशिवारा श्मशान में अंतिम संस्कार किया जाएगा।"

आदेश ने 'चलते चलते', 'बाबुल', 'बागबान', 'कभी खुशी कभी गम' और 'राजनीति' जैसी कई फिल्मों में संगीत दिया।

वह तीसरी बार कैंसर से पीड़ित हो गए थे। इससे पहले 2010 में भी उन्हें कैंसर हो गया था।

उन्होंने अभिनेत्री और गायिका विजेता पंडित से शादी की थी। उनके दो बच्चे हैं।

आइए आज याद करते हैं आदेश के उन बेहतरीन नग्मों को जिन्हें हम कभी नहीं भूला पाएंगे।

Latest Bollywood News