A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'PK' के लिए आमिर खान के खिलाफ शिकायत दर्ज

'PK' के लिए आमिर खान के खिलाफ शिकायत दर्ज

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को 'ठुल्ला' कह कर अपनी फजीहत करवा चुके अरविन्द केजरीवाल की मुसीबते कम नहीं हुई थीं की एक बार फिर 'ठुल्ला' शब्द सुर्खियों में है। इस बार 'ठुल्ला' शब्द के चक्कर

'PK' अभिनेता आमिर खान...- India TV Hindi
'PK' अभिनेता आमिर खान के खिलाफ शिकायत दर्ज

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को 'ठुल्ला' कह कर अपनी फजीहत करवा चुके अरविन्द केजरीवाल की मुसीबते कम नहीं हुई थीं की एक बार फिर 'ठुल्ला' शब्द सुर्खियों में है। इस बार 'ठुल्ला' शब्द के चक्कर में फंसे हैं मशहूर फिल्म अभिनेता आमिर खान। दरअसल, आमिर अपनी फिल्म 'PK' में पुलिसवालों को 'ठुल्ला' कहने पर विवादों में पड़ गए हैं। आमिर खान के खिलाफ न्यू अशोक नगर, दिल्ली थाने में सामाजिक फिल्म मेकर ने शिकायत दर्ज कराई है।

उल्लास जो पेशे से एक सोशल फिल्म मेकर हैं उनका कहना है की आमिर खान ने भी फिल्म 'PK' में पुलिस को ठुल्ला कहकर संबोधित किया जो की गलत है। उन्होंने कहा कि, जिस तरह उस शब्द को लेकर होड़-हल्ला मचा और एक मुख्यमंत्री पर पुलिस ने कार्यवाई की इसी तरह आमिर पर भी कार्यवाई होनी चाहिए क्योंकि आमिर भी लोगों के रोल मॉडल है उनको भी लाखों लोग फॉलो करते हैं।

हालांकि, उल्लास का कहना है की वह किसी विषेश पार्टी या संगठन का नहीं है क्योंकि पिछले दिनों वो केजरीवाल के उस विज्ञापन की शिकायत भी कर चुके हैं जिसमे दिल्ली सरकार की जगह केजरीवाल सरकार का उच्चारण बार बार किया गया।

अागे जानिए फिल्म पीके और किन विवादों में फंसी थी-

Latest Bollywood News