A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. विदेश में 'पीके' का बोलबाला, कमाई 300 करोड़ रुपये के पार

विदेश में 'पीके' का बोलबाला, कमाई 300 करोड़ रुपये के पार

मुंबई: आमिर खान स्टारार फिल्म 'पीके' ने भारत में 338 करोड़ का नेट कलेक्शन कर इतिहास रचा था वहीं विदेश में भी फिल्म लगातार नया इतिहास लिख रही है। विदेश में राजकुमार हिरनी द्वारा निर्देशित

विदेश में 'पीके' का...- India TV Hindi
विदेश में 'पीके' का बोलबाला, कमाई 300 करोड़ रुपये के पार

मुंबई: आमिर खान स्टारार फिल्म 'पीके' ने भारत में 338 करोड़ का नेट कलेक्शन कर इतिहास रचा था वहीं विदेश में भी फिल्म लगातार नया इतिहास लिख रही है। विदेश में राजकुमार हिरनी द्वारा निर्देशित ये फिल्म  300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म बन गई है। 'पीके' ने चीन, उत्तर अमेरिका, खाड़ी, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में अच्छी कमाई की है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने कहा कि 'पीके' ने वास्तव में किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए नए क्षेत्रों का विस्तार कर दिया है।

इस फिल्म ने हांगकांग, ताइवान, दक्षिण कोरिया, नीदरलैंड और जर्मनी जैसे बॉलीवुड फिल्मों के गैर पारंपरिक बाजारों में भी आश्चर्यजनक रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। सूत्र ने कहा, "अभी तक फिल्म ने विदेशी बाजारों से 303 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और हांगकांग व दक्षिण कोरिया जैसे कुछ क्षेत्रों में यह अभी भी चल रही है।"

ये भी पढ़ें- EXCLUSIVE: आमिर खान की फिल्म 'दगंल' के सेट से पहली तस्वीरें हुई रिवील

वेबसाइट koimoi के हिसाब से 'पीके' ने भारत में 489 करोड़ रुपये का ग्रास कलेक्शन किया था। वहीं अब विदेश से ये कमाई अगर जोड़ दे तो कुल मुलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 792 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म के निर्देशक राजकुमार हिरानी फिल्म की इस सफलता से काफी खुश हैं। हिरानी ने कहा, "इस फिल्म ने हर महीने मुझे चकित किया। फिल्म जहां भी रिलीज हुई अच्छी चली।"

निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने कहा, "यह जानकर आश्चर्य होता है कि हमने अंतर्राष्ट्रीय बाजार से 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। मैं इसका मतलब यह समझता हूं कि हिंदी सिनेमा अब वैश्विक हो गया है।"

'पीके' में अनुष्का शर्मा और सुशांत सिंह राजपूत भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Latest Bollywood News