A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान के बेटे नहीं हृतिक रौशन होंगे इस फिल्म में!

शाहरुख खान के बेटे नहीं हृतिक रौशन होंगे इस फिल्म में!

नई दिल्लीः बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में से एक आशिकी और आशिकी 2 की कामयाबी के बाद, टी-सिरीज के मालिक भूषण कुमार फिल्म के तीसर पार्ट को बनाने की प्लानिंग में हैं लेकिन उससे बड़ी खबर

शाहरुख खान के बेटे...- India TV Hindi
शाहरुख खान के बेटे नहीं हृतिक रौशन होंगे इस फिल्म में!

नई दिल्लीः बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में से एक आशिकी और आशिकी 2 की कामयाबी के बाद, टी-सिरीज के मालिक भूषण कुमार फिल्म के तीसर पार्ट को बनाने की प्लानिंग में हैं लेकिन उससे बड़ी खबर है फिल्म के मुख्य एक्टर की। आशिकी 3 में बॉलीवुड के सुपरहीरो हृतिक रौशन होंगे और खबरों की माने तो हृतिक ने इसके लिए हामी भर दी है।

पिछले महीने हृतिक ने आशिकी की सिल्वर जुबली के लिए एक गाना शूट किया था जिसमें उनके साथ सोनम कपूर भी थीं। मीडिया खबरों की माने तो हृतिक ने वहीं पर भूषण कुमार के इस ऑफर को कुबूल किया था।

अब जब आशिकी और आशिकी 2 सफल रही हैं तो इस फैंचाइजी को आगे बढ़ना चाहिए वहीं उसी वक्त फिल्म को बड़े सितारों की जरूरत पढ़ेगी जिससे वो पिछली फिल्मों की तरह बड़ी और बेहतर बने। फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस का अभी चयन नहीं हुआ है। वहीं ये पहली बार होगा की हृतिक भट्ट कैंप के साथ काम करेंगे।

वैसे खबर पहले ये भी थी कि 'किंग ऑफ रोमांस' शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भट्ट कैंप से अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे और रोमांटिक हीरो के लिए आशिकी 3 से बेहतर क्या होगा।

अगली स्लाइड में जानिए फिल्म में आर्यन की लीड एक्ट्रेस के लिए किसका नाम सामने आया था-

Latest Bollywood News