A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एबीसीडी-2 ने की रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत

एबीसीडी-2 ने की रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत

नई दिल्ली: 2015 में पहले दिन में अब तक की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी एबीसीडी-2। इस शुक्रवार रिलीज़ हुई एबीसीडी-2 ने 14 करोड़ से ऊपर की कमाई के साथ ही “गब्बर इज़ बैक”

एबीसीडी-2 ने की रिकॉर्ड...- India TV Hindi
एबीसीडी-2 ने की रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत

नई दिल्ली: 2015 में पहले दिन में अब तक की सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बनी एबीसीडी-2। इस शुक्रवार रिलीज़ हुई एबीसीडी-2 ने 14 करोड़ से ऊपर की कमाई के साथ ही “गब्बर इज़ बैक” का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

रेमो डिसूज़ा निर्देशित एबीसीडी-2 2015 में ओपनिंग डे पर सर्वाधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले यह रिकॉर्ड “गब्बर इज़ बैक” के नाम था।

अभी तक गब्बर इज़ बैक 12.5 करोड़ की कमाई के साथ इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी हुई थी। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि एबीसीडी-2 कि कुल कमाई जोड़ने के बाद 15 करोड़ जा सकती है।

Latest Bollywood News