नई दिल्लीः वरुण धवन-श्रद्धा कपूर की डांस पर बेस्ड फिल्म ABCD 2 के रिलीज को सिर्फ तीन दिन ही बाकी हैं और साफ तौर पर इसके लिए लोगों का क्रेज देखा जा सकता है। यूट्यूब पर इसके गाने तो वाएरल हो ही गए हैं लेकिन खास बात ये है कि सबसे ज्यादा इन गानों को एंजोए कर रहे हैं टीनेजर्स। जी हां, 13 से 17 साल की उम्र के बच्चों में इस फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। और हो भी क्यों न? फिल्म नाच-गाने और मस्ती-मज़ाक से सराबोर जो है।
निर्देशक रेमो डि सूजा की ABCD हिट रही थी और ये फिल्म भी बच्चों और युवाओं को खासा आकर्षित कर रही है। ऐसे में उम्मीद है कि ये फिल्म भी बाक्स आफिस पर हिट साबित होगी। बहरहाल फिल्म के गानों की बात करें तो इसका म्यूजिक सचिन-जिगर ने दिया है। फिल्म के गाने जैसे हैप्पी बड्डे, नाच मेरी जान और चुनर लोगों में काफी चर्चित है।
अगर आपने अभी तक इन गानों को नहीं देखा तो आखिर क्या देखा। पेश है इन गाने की विडियोज़-
हैप्पी बड्डे- सचिन सांघवी, जिगर सरईया, वरुण धवन द्वारा गाया हुआ ये गाना है जन्मदिन के मौके को ध्यान में रखकर फिल्माया गया है।
चुनर- अरिजीत सिंह की आवाज़ में ये गाना आपको भावुक कर देगा।
हियर कम्स विनी- श्रद्धा कपूर की शरारत से भरा ये विडियों लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
नाच मेरी जान- वेगस में आने के खुशी में ABCD 2 के डांसर्स जश्न मनाते हुए दिख रहे है इस गाने में।
Latest Bollywood News