सोशल नेटवर्किंग साईट पर अभिजीत ने फुटपाथ पर सोने वाले लोगों की तुलना कुत्तों से कर दी।
अभिजीत ने पहले ट्वीट किया, "कुत्ता रोड पर सोएगा तो कुत्ते की मौत मरेगा। सड़क गरीबों के बाप की नहीं है। मैं सालों तक बेघर रहा हूं, लेकिन कभी भी रोड पर नहीं सोया."
अभिजीत ने आगे ट्वीट किया, "आत्महत्या करना अपराध है और सड़क पर सोना भी अपराध है। जो फुटपाथ पर सोते हैं वो मूर्ख हैं, उनको सजा मिलनी चाहिए।"
सलमान को बेगुनाह करार देते हुए अभिजीत ने ट्वीट किया, "रोड कार के लिए बनी हैं। सोने वाले कुत्तों के लिए नहीं है। सलमान खान की कोई गलती नहीं है।"
अभिजीत ने ट्वीटर पर ये भी लिखा कि सड़क पर सोना जुर्म है। अभिजीत ने कहा, "फुटपाथ पर सोना जुर्म है. बॉलीवुड में क़िस्मत आज़माने आने वाले और फिर संघर्ष कर चमकने वाले 80 फीसदी लोग कभी रोड पर नहीं सोए।"
Latest Bollywood News