1. कोइना मित्रा: 2008 के नए साल की शुरूआत आपके लिए चाहें कितनी ही खूबसूरत रही हो लेकिन मॉडल और अभिनेत्री कोइना मित्रा के लिए इस साल की शुरूआत अच्छी नहीं रही थी। कोइना मुंबई के सहारा स्टार होटल में अपनी परर्फोमंस दे रहीं थी और शो के दौरान उनके एक फैन ने कहा कि वह गले लगाकर उनके साथ फोटो खिचवाना चाहता है। कोइना ने तुरंत ही सिक्योरीटी को बुलवाकर उसको वहां से भगा दिया। वो आदमी बाद में VIP लॉज में आकर कोइना से हाथ मिलाने के बहाने उन पर झपट पड़ा। इतनी सिक्योरिटी होने के बावजूद कोई भी उस आदमी को वहां रोक नहीं पाया।
Latest Bollywood News