A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. क्यों पड़ी ज़रुरत एक सीन के लिए आदित्य-कैटरीना को घंटों रिहर्सल और 8 रीटेक देने की

क्यों पड़ी ज़रुरत एक सीन के लिए आदित्य-कैटरीना को घंटों रिहर्सल और 8 रीटेक देने की

नई दिल्ली: आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ अपनी आने वाली फिल्म 'फितूर' की शू़टिंग में बिजी हैं। हाल ही में इन दोनों की साथ में किस लेते हुए एक तस्वीर सार्वजनिक हुई है जो

कौन से सीन के लिए...- India TV Hindi
कौन से सीन के लिए आदित्य-कैटरीना ने किया घंटों रिहर्सल

नई दिल्ली: आदित्य रॉय कपूर और कैटरीना कैफ अपनी आने वाली फिल्म 'फितूर' की शू़टिंग में बिजी हैं। हाल ही में इन दोनों की साथ में किस लेते हुए एक तस्वीर सार्वजनिक हुई है जो काफी वायरल भी हो गई है।

इस तस्वीर के पीछे की कहानी भी काफी मजेदार है। एक वेबसाईट के मुताबिक, इन दोनों कलाकारों नें इस किस सीन को देने से पहले चार घंटे तक रिहर्सल की।

जी हां, पूरे चार घंटों की रिहर्सल के बाद कैटरीना और आदित्य ने ये किस सीन दिया। लेकिन यहां पर एक इंटरेस्टिंग बात ये भी है कि रिहर्सल के बाद भी फाईनल सीन देने से पहले इन्होंने पूरे आठ रीटेक्स लिए।

बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस जोड़ी के बीच और भी किसिंग सीन्स फिल्माए जाने बाकी है।

सोचने वाली बात ये है कि कैटरीना के ब्यॉयफ्रेंड रणबीर कपूर का इस पर क्या कहना होगा।

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर की दादी को पसंद आई कटरीना कैफ

बहरहाल अभिषेक कपूर के निर्देशन में बन रही ये फिल्म लेखक चार्ल्स डिकेंस की 'द ग्रेट एक्सपेक्टशन्स' पर आधारित है। फिल्म एक चित्रकार नूर (आदित्य रॉय कपूर) की प्रेम कहानी है जो फिरदौस (कैटरीना) से प्यार करता है।

कटरीना और आदित्य के अलावा फितूर में रेखा, लारा दत्ता, तलत अजीज, अदिति राव हैदरी और कैमियों में अजय देवगन भी दिखेंगे। यह फिल्म अगले साल 12 फरवरी को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News