A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'एयरलिफ्ट’:क्‍वीन रानियां और रंजीत कात्‍याल की जुगलबंदी ने कैसे बचाई 1,70,000 जिंदगी ?

'एयरलिफ्ट’:क्‍वीन रानियां और रंजीत कात्‍याल की जुगलबंदी ने कैसे बचाई 1,70,000 जिंदगी ?

आगामी फिल्म 'एयरलिफ्ट' एक सच्ची कहानी पर आधारित है। एयरलिफ्ट भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन राजा कृष्णा मेनन द्वारा किया गया है।

airlift- India TV Hindi
airlift

 नई दिल्ली: अक्षय कुमार और निमरत कौर के अभिनय से सजीं फिल्‍म एयरलिफ्ट 22 जनवरी को रिलीज हो रही है। फिल्‍म को लेकर अक्षय कुमार का कहना है कि उन्‍होंने फिल्‍म में रंजीत कात्‍याल की जिंदगी के जिस किरदार को जिया है,हो सकता है लोग फिल्‍म देखने के बाद,‍ लोग इस किरदार को सम्‍मानित करें। रंजीत कात्‍याल अभी जीवित हैं और 'एयरलिफ्ट उनकी जांबाज दास्‍तान की कहानी है,जिसमें उन्‍होंने इराक कुवैत वॉर के दौरान एक लाख सत्तर हजार हिंदुस्‍तानी नागरिकों की जिंदगी जान की बाजी लगाकर बचाई थी। रंजीत कात्‍याल के इस अभियान में क्‍वीन रानियां ने भी भरपूर सहयोग दिया था, लाखों भारतीयों की रक्षा में उनका भी भरपूर सहयोग मिला था। भारत सरकार ने रंजीत कात्‍याल की मदद से लाखों भारतीयों को सुरक्षित निकालने का सबसे बड़ा अभियान चलाया था।

इसे भी पढ़े: Photo Gallery: एयरलिफ्ट की अभिनेत्री निम्रत कौर की खास तस्वीरें

सच्‍ची घटना पर : भारतीयों को ऐसा दर्द नहीं देखा होगा

आगामी फिल्म 'एयरलिफ्ट' एक सच्ची कहानी पर आधारित है। एयरलिफ्ट भारतीय हिन्दी फिल्म है, जिसका निर्देशन राजा कृष्णा मेनन द्वारा किया गया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और निम्रत कौर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 22 जनवरी 2016 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी। इस फिल्म का पहला हिस्सा संयुक्त अरब,अमीरात में और दूसरा हिस्सा राजस्थान, भारत में शूट किया गया है।

 अक्षय कुमार इससे पहले 'बेबी', 'हॉलिडे' और 'गब्बर इस बैक' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। आगामी फिल्म एयरलिफ्ट में अक्षय कुमार रंजीत कत्याल की भूमिका में नज़र आएँगे। 22 जनवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 1990-91 में इराक-कुवैत युद्ध के दौरान कुवैत में फंसे भारतियों की दास्तां बयां करता हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चूका है। मीडिया और दर्शको ने भी इसे पसंद किया है।

 

रंजीत कात्‍याल : जॉबाज भारतीय जिसने एक लाख 70 हजार भारतीयों को बचाया

फिल्म की कहानी 1990 की सच्ची घटना पर  आधारित है। इसमें अक्षय एक कुवैती बिजनेसमैन का किरदार निभा रहे हैं। रंजीत एक ऐसे अकेले कुवैती होते है जो भारतीयों की मदद करने के लिए हाथ उठाते हैं। रंजीत को जब पता चलता है की उसके लोग खतरे हैं तो वो कुवैत में फसें 1,70,000 भारतीयों को सुरक्षित तलाशने की राह में निकल जाते हैं। रंजीत एक बिजनेसमैन थे इसलिए उनके सरकार में कुछ मजबूत संबंध भी थे जिससे वे सोचते थे की वह उन भारतीयों की मदद कर सकते हैं। यह एक आखरी आशा होती है जिससे रंजीत कत्याल को लगता हैं की वह उन भारतीयों की मदद कर सकता हैं।

 

सबसे बड़ा अभियान : 59 दिन,488 फ्लाइट और 1,70,000 भारतीयों को बचा लिया गया

रंजीत कत्याल की मदद से भारत सरकार 1,70,000 भारतीयों को 59 दिन में 488 फ्लाइट से कुवैत से भारत पहुँचाती हैं। रंजीत की मदद से यह भारतीय इराक के हमले से बच निकलते हैं।
यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा मिशन था जिसे गिनेस बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दर्ज किया गया है।

 

Latest Bollywood News