A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. हर दिन बेहतर बिजनेस कर रही है 'एयरलिफ्ट', अब तक इतनी कमाई कर चुकी है फिल्म...

हर दिन बेहतर बिजनेस कर रही है 'एयरलिफ्ट', अब तक इतनी कमाई कर चुकी है फिल्म...

राजा मेनन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और निमरत कौर के अभिनय से सजी फिल्म 'एयरलिफ्ट' ने पहले विकएंड में 44.30 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

airlift- India TV Hindi
airlift

नई दिल्ली:- राजा मेनन के निर्देशन में बनी अक्षय कुमार और निमरत कौर के अभिनय से सजी फिल्म 'एयरलिफ्ट' ने पहले वीकेंड में 44.30 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्वीट कर बताया, "फिल्म 'एयरलिफ्ट' देखकर निकले लोगों ने इसे जबरदस्त प्यार दिया है।" फिल्म हर दिन पहले से बेहतर बिजनेस कर रही है।"

airlift

इसे भी पढ़े:- 'एयरलिफ्ट’ फिल्म रिव्यू:- “हैलो मैं रंजीत कत्याल बोल रहा हूं.......”

"शुक्रवार 12.35 करोड़ रुपए, शनिवार 14.60 करोड़ रुपए, रविवार 17.35 करोड़ रुपए, कुल: 44.30 करोड़ रुपए भारत में कमाए FAB!"

airlift

अक्षय की अगर पिछली फिल्मों 'गब्बर इज बैक' और 'बेबी' की बात करें तो उनकी 'एयरलिफ्ट' ने इन दोनों फिल्मों को पछाड़ दिया है। जहां एक तरफ 'गब्बर इज बैक' ने 3 दिन में 40 करोड़ रुपए कमाए थे वहीं 'बेबी' ने सिर्फ 35 करोड़ रुपए की ही कमाई की थी।

फिल्म समीक्षकों की अच्छी प्रतिक्रिया के चलते दर्शकों में एयरलिफ्ट को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई थी।  अक्षय कुमार के शानदार अभिनय और फिल्‍म की स्‍टोरी लाइन को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। ऐसी उम्‍मीद की जा रही है कि वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी और 26 जनवरी के चलते देश प्रेम के जज्‍बे पर आधारित 'एयरलिफ्ट' और बेहतर बिजनेस करेगी।

फिल्‍म में अक्षय कुमार (रंजीत कात्‍याल) कुवैत के एक बिजनेस टायकून है और निमरत कौर (अमृता) उनकी पत्नी के किरदार में हैं। फिल्‍म उस वक्‍त बेहद भावनात्‍मक हो जाती है जब इराक की सेना कुवैत पर हमला कर देती है। ऐसे में रंजीत अपने परिवार के साथ सुरक्षित बाहर निकलना चाहते हैं लेकिन जब वह देखते हैं कि उनके देश के लाखों भारतीय इस वॉर जोन में फंसे हुए हैं, तो वह उनकी जान बचाने के लिए वह परिवार के साथ वहीं रुक जाते हैं और आगे की कहानी उनके उस संघर्ष की दास्‍तान को बयां करती है, जिसमें वे लाखों भारतीयों को बाहर निकालने में भारत सरकार और एयरइंडिया के जांबाज़ पायलटों की मदद करते हैं। अक्षय इराकी सेना के साथ नेगोशिएटर की भूमिका में नजर आते हैं, जो बातचीत कर भारतीयों को बाहर निकालने में मदद करता है।

Latest Bollywood News