मुंबई: अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन निर्माता-निर्देशक करन जौहर की 'कुछ कुछ होता है', 'कभी खुशी कभी गम' और 'दोस्ताना' फिल्म में अभिनय कर सकती थीं, लेकिन बात नहीं बनीं। वह अब करन की आने वाली फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में नजर आएंगी। ऐश्वर्य ने यहां बुधवार को मीडिया के साथ कान्स से एक वीडियो बातचीत में कहा, "करन और मैंने कई बार साथ काम करने की उम्मीद की और 'ऐ दिल है मुश्किल' के बारे में सबसे अच्छी बात यह है कि हम आखिरकार साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने जब मुझे पटकथा सुनाई, तो मुझे यह अलग तरह की प्रेमकथा लगी और सबसे बड़ी बात यह है कि उसका निर्देशन करन कर रहे हैं।"
फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा भी हैं। ऐश्वर्य फिल्म को लेकर उत्साहित हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता कि करन के दिमाग में इस फिल्म को लेकर क्या योजना है।
Latest Bollywood News