A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऐश्वर्या का फ्रैंच लुक: देखें कुछ खास तस्वीरें

ऐश्वर्या का फ्रैंच लुक: देखें कुछ खास तस्वीरें

नई दिल्ली: करीब पांच साल से फिल्मी पर्दे से दूर ऐश्वर्या राय फिल्म जज्बा से हिंदी फिल्मों में शानदार वापसी की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में जब फिल्म में उनके लुक को लेकर चर्चाएं

ऐश्वर्या का फ्रैंच...- India TV Hindi
ऐश्वर्या का फ्रैंच लुक: देखें कुछ खास तस्वीरें

नई दिल्ली: करीब पांच साल से फिल्मी पर्दे से दूर ऐश्वर्या राय फिल्म जज्बा से हिंदी फिल्मों में शानदार वापसी की तैयारी कर रही हैं। ऐसे में जब फिल्म में उनके लुक को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं उन्होंने हाल ही में एक इवेंट में शिरकत करके इस संभावना को और बल दे दिया है कि फिल्म में उनका लुक ग्लैमरस भी हो सकता है। हालांकि जैसै कि जानकारों का कहना है कि इस फिल्म में ऐश्वर्या का रोल अब तक के सबसे बोल्ड किरदारों में से होगा।

आपको बता दें ऐश्वर्या बीते शनिवार 'Prix de Diane' में 'लॉन्जीनेस ब्रांड की वॉच की लॉन्चिंग के दौरान देखी गईं। एंकल बूट्स, ब्लैक जैकेट और ब्लैक लॉन्ग स्कर्ट पहने ऐश्वर्या काफी दिलकश नजर आ रही थीं। आपको बता दें कि वो इस घड़ी की ब्रांड एंबेस्डर भी हैं। गौरतलब है कि वो इससे पहले भी 'लॉन्जीनेस वॉच ब्रांड' के लिए कई फोटोशूट करा चुकी हैं। अगली स्लाइड में देखें ऐश्वर्या की बाकी तस्वीरें

Latest Bollywood News