A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. OMG! अजय देवगन-काजोल का वीडियो एडल्ट साइट पर

OMG! अजय देवगन-काजोल का वीडियो एडल्ट साइट पर

नई दिल्ली- बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी काजोल और अजय देवगन किसी की शरारत का शिकार हो गए हैं और खबरों की माने तो उनका वीडियो एक एडल्ट साइट पर जा पहुंचा है। ये कैसे हुआ

OMG! अजय देवगन-काजोल का...- India TV Hindi
OMG! अजय देवगन-काजोल का वीडियो एडल्ट साइट पर

नई दिल्ली- बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ी काजोल और अजय देवगन किसी की शरारत का शिकार हो गए हैं और खबरों की माने तो उनका वीडियो एक एडल्ट साइट पर जा पहुंचा है। ये कैसे हुआ और किसने किया, इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है लेकिन आपको बता दे कि ये वीडियो अश्लील नहीं हैं बल्कि उन्हीं कि फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ का एक गीत ‘अजनबी मुझको इतना बता’ है जो इस साइट पर दिख रहा है।

ये गीत काफी साफ-सुथरा है और किसी प्रकार के अभद्र द्रश्यों से कोसों दूर है। अजय देवगन और काजोल ने दिल क्या करे, इश्क, हलचल, गुंडाराज जैसी फिल्मों में साथ काम किया है और उनमें किसी प्रकार के उत्तेजक सीन नहीं है।

इससे पहले भी बॉलीवुड के कई सितारों के वीडियोज एडल्ट साइट पर अपलोड किए जा चुके हैं लेकिन काजोल और अजय देवगन का नाम इस तरह आना उनको बदनाम करने की एक साजिश का हिस्सा ही प्रतीत हो रही है।

खैर इस खबर से हमारी तरह वो भी अचंबे में होंगे। काजोल और अजय की शादी को देढ दशक से ऊपर का समय हो गया है और उनके दो बच्चे – युग और नाएसा हैं।

फिलहाल काजोल अपनी फिल्म दिलवाली की शूटिंग में व्यस्त है जिसमें वो शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी वहीं अजय अगले वर्ष रिलीज होने वाली फिल्म शिवाय की तैयारी मे जुटे हैं।

काफी वर्षों से बॉलीवुड की इस जोड़ी ने फिल्मों में साथ काम नहीं किया है लेकिन हमें उम्मीद है कि ये दोनों जल्द ही एक साथ बड़े पर्दे पर दिखेंगे।

ये भी पढ़ें- रिलीज से पहले शाहरुख-काजोल की 'दिलवाले' का 230 करोड़ रुपए कलेक्शन तय!

Latest Bollywood News