A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय ने ऑड-ईवन फॉर्मूले पर ली चुटकी

अक्षय ने ऑड-ईवन फॉर्मूले पर ली चुटकी

बॉलीवु़ड के खिलाड़ी अक्षय कुमार सिर्फ एक्शन करने में ही माहिर नहीं है बल्कि उन्हें अपने प्रशंसकों को भी हंसाना भी आता है। उनके एक्शन के साथ दर्शक उनकी कॉमे़डी के भी कायल हैं।

akshay kumar- India TV Hindi
akshay kumar

नई दिल्ली: बॉलीवु़ड के खिलाड़ी अक्षय कुमार सिर्फ एक्शन करने में ही माहिर नहीं है बल्कि उन्हें अपने प्रशंसकों को भी हंसाना भी आता है। उनके एक्शन के साथ दर्शक उनकी कॉमे़डी के भी कायल हैं। हाल ही में अक्षय ने ऑड-ईवन के फॉर्मूले पर बना एक मस्तीभरा वीडियो शेयर अपने ट्विटर अटाउंट पर शेयर कर लोगों को खूब हंसाया।

इसे भी पढ़े:- ऋतिक हुए अक्षय की 'एयरलिफ्ट' से प्रभावित

दरअसल अक्षय ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी आगामी फिल्म एयरलिफ्ट के कुछ सीन दिखाई दे रहे हैं इनमें आवाज अक्षय कुमार की है, लेकिन इसके बोल पूरी तरह से बदल दिए गए हैं। अक्षय यहां हर सीन में ऑड-ईवन के फॉर्मूले को लेकर बोलते हुए नजर आ रहे हैं, इसमें एक आम आदमी के बारे में दर्शाया गया है जो दिल्ली के ऑड-ईवन फॉर्मूले में फंस गया है और उसे इसकी वजह से कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस वीडियो में इस फॉर्मूले को बेहद ही मजे़दार तरीके से पेश किया गया है। इस वीडियो में अदनान के गाने ‘मुझको भी तू लिफ्त करा दे’ से लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तक का मजाक बनाया गया है।

इस वीडियो में ओला कैब और ऑड-इवन की मजेदार चुटकी ली गई है। इस वीडियो में अक्षय आरटीओ ऑफिस में फोन कर कहते हैं, “जी मैं, दिल्ली से आम आदमी बोल रहा हूं, मुझे दिल्ली में मौजूद ओला और उबर कैब की सिच्वेशन पर बात करनी है। वी नीड कैब ऐंड वी नीड इट राइट नाउ।“

 अक्षय की फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ 22 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में अक्षय के साथ निमरत कौर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

अगली स्लाइड में देखें अक्षय का फनी वीडियो:-

Latest Bollywood News