A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Day 3: अक्षरा हासन ने रैंप पर बिखेरे जलवे

Day 3: अक्षरा हासन ने रैंप पर बिखेरे जलवे

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेत्री अक्षरा हासन रविवार को मशहूर फैशन डिजाइनर रीना ढाका के लिए दुल्हन के लिबास में रैंप पर उतरीं। वह इससे खुश थीं। अक्षरा यहां सातवें बीएमडब्ल्यू इंडिया ब्राइडल फैशन वीक 2015

Day 3: अक्षरा हासन ने रैंप...- India TV Hindi
Day 3: अक्षरा हासन ने रैंप पर बिखेरे जलवे

नई दिल्ली: फिल्म अभिनेत्री अक्षरा हासन रविवार को मशहूर फैशन डिजाइनर रीना ढाका के लिए दुल्हन के लिबास में रैंप पर उतरीं। वह इससे खुश थीं। अक्षरा यहां सातवें बीएमडब्ल्यू इंडिया ब्राइडल फैशन वीक 2015 में मौजूद थीं। वह हल्के गुलाबी रंग के लहंगे और गुलाबी जेवर में बहुत दिलकश लग रही थीं। उनकी कुर्ती पर 3डी फूल बने हुए थे।

अक्षरा ने परिधान संग्रह के बारे में आईएएनएस को बताया, "मुझे परिधान संग्रह की सादगी सच में अच्छी लगी..यह बहुत सीधा-सादा, आकर्षक और नवीनतापूर्ण है।"

अक्षरा का मानना है कि फैशनेबल की तुलना में खुद को जिसमें आराम लगे वह ज्यादा जरूरी है। एक सेलिब्रिटी के रूप में अक्षरा से उनके लिए फैशन के महत्व के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया, "मेरे लिए यह उतना महत्वपूर्ण नहीं है क्योंकि आखिरकार आपने जो पहना है उसमें आपको आराम महसूस होना चाहिए।"

Latest Bollywood News