मुबंई, अभिनेता अक्षय कुमार ने धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म 'ब्रदर्स' की शूटिंग पूरी कर ली है। अक्षय का कहना है कि यह एक 'यादगार' फिल्म रही। अक्षय ने ट्विटर पर फिल्म की सहकलाकार जैकलिन के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, "'ब्रदर्स' का अंतिम दृश्य। फिल्म में मेरा अंतिम दृश्य, जिसे मेरी शरीर और आत्मा कभी नहीं भूलेंगे।"
करन मल्होत्रा निर्देशित 'ब्रदर्स' हॉलीवुड फिल्म 'वारियर्स' का आधिकारिक रूपांतरण है। यह दो रंजिशजदा भाइयों की कहानी है।
फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकी श्रॉफ भी नजर आएंगे।
Latest Bollywood News