नई दिल्ली: कहा जाता है कि फिटनेस के मामले में खिलाड़ी अक्षय कुमार सबसे आगे है यहां तक की वह फिल्म में अपने सारे स्टंटस भी खुद ही करते हैं। लेकिन इस बार तो खिलाड़ी कुमार ने सभी को हैरान कर दिया है जब एक चैलेंज के दौरान वह अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल 3' के सेट पर चक्कर खाकर बेहोश हो गए। इस दौरान उनकी सह-अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडिज भी वहां मौजूद थी। हम सभी जानते है कि अक्षय को नए-नए चैलेंज करने में बहुत मजा आता है। इससे पहले भी अक्की अपनी आगामी फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' की शूटिंग के दौरान करतब करते हुए एक आग के गोले में से कूद रहे थे जिसके कारण उन्हें चोट भी आई थी। इस बार फिर अक्की ने एक और चैलेंज ले लिया है जिसका नाम है "Dizzy Goal Challange" इसमें एक गेंद को बीच में रखकर तब तक घूमना होता है जब तक आपको चक्कर न आ जाए और फिर गोल भी करना होता है। दरअसल अक्की ने "द ग्लोबल गोल्स कैंपेन" के दौरान जागरुकता लाने के लिए यह चैलेंज लिया था। इस चैलेंज का मकसद होता है दुनिया में असमनताओं को मिटाना और गरीबी को दूर करना। अगली स्लाइड में देखें वीडियो जिसमें अक्षय कुमार बेहोश हुए नजर आ रहे हैं :-