A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'उड़ता पंजाब' में करीना से टक्कर पर क्या बोलीं आलिया'

'उड़ता पंजाब' में करीना से टक्कर पर क्या बोलीं आलिया'

नई दिल्ली: अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि आगामी फिल्म 'उड़ता पंजाब' में उनका किरदार करीना कपूर की टक्कर में नहीं है। आलिया ने आईएएनएस को बताया, "मैं फिल्म 'उड़ता पंजाब' में करीना को

'उड़ता पंजाब' में...- India TV Hindi
'उड़ता पंजाब' में करीना से टक्कर नहीं: आलिया

नई दिल्ली: अभिनेत्री आलिया भट्ट का कहना है कि आगामी फिल्म 'उड़ता पंजाब' में उनका किरदार करीना कपूर की टक्कर में नहीं है। आलिया ने आईएएनएस को बताया, "मैं फिल्म 'उड़ता पंजाब' में करीना को टक्कर नहीं दे रही हूं। फिल्म में चार अलग कहानियां हैं। करीना की कहानी मेरी कहानी से अलग है। इसी तरह शाहिद और दलजीत दोसांझ की भी अलग कहानियां होंगी।" 'उड़ता पंजाब' में आलिया पहली बार किसी अन्य अभिनेत्री के साथ भूमिका निभाएंगी।

ये भी पढ़ें- आलिया निभा सकती हैं 'जब वी मेट' वाली गीत की भूमिका: शाहिद

यह पूछे जाने पर कि क्या आपको बॉलीवुड में साथी अभिनेत्रियों से मुकाबले का अहसास होता है? जवाब में आलिया ने कहा, "प्रतियोगिता जीवन का अभिन्न अंग है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि किसी को भी आसपास जो भी हो रहा है, उस पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। हम सभी एक दूसरे के लिए खुश हैं और हम सभी को एक दूसरे पर गर्व है।"

Latest Bollywood News