A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए आलिया, श्रद्धा और जैकलीन हुईं टॉपलेस, देखें तस्वीरें

डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए आलिया, श्रद्धा और जैकलीन हुईं टॉपलेस, देखें तस्वीरें

डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए अब तक कई फिल्मी हस्तियां फोटोशूट करवा चुकी हैं। अब उनके कैलेंडर के लिए अभिनेत्री आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर और जैकलीन फर्नाडीज ने बेहद हॉट फोटोशूट करवाया है।

alia bhatt- India TV Hindi
alia bhatt

नई दिल्ली: बॉलीवुड के जाने माने फोटोग्राफर डब्बू रतनानी के कैलेंडर के लिए अब तक कई फिल्मी हस्तियां फोटोशूट करवा चुकी हैं। उनकी तस्वीरों में सभी कलाकारों का एक अलग अंदाज निकलकर सबके सामने आता है, जिसे फैंस के बीच खूब पसंद भी किया जाता रहा है। अब उनके कैलेंडर के लिए अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी एक फोटोशूट करवाया है। आलिया वैसे तो अपनी क्यूटनेस और चुलबुली छवि के कारण खूब सराहना हासिल कर चुकी हैं। लेकिन इस बार डब्बू रतनानी के फोटोशूट में आलिया का बेहद हॉट अवतार निकलकर सामने आया है। या फिर यूं कहें कि इसमें वह अपना 'कैटीट्यूड' दिखा रही हैं।

दरअसल डब्बू के इस फोटोशूट में आलिया टॉपलेस दिखाई दे रही हैं। साथ ही उन्होंने हाथों में एक काली बिल्ली को पकड़ा हुआ है, जो उनकी आधी बॉडी को ढ़के हुए है। खुले बालों में आलिया बेहद हॉट एंड सेक्सी दिखाई दे रही हैं। वहीं उनके अलावा अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और जैकलीन फर्नांडीस भी टॉपलेस नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में श्रद्धा एक काले रंग का तौलिया लपेटे हुए बैक साइड से पोज दे रही हैं। उनके चेहरे पर दिखाई दे रही इस हल्की मुस्कान को देखकर कई लोग उनके दीवाने हो जाएंगे।

वहीं जैकलीन के इस फोटोशूट की बात करें तो वह काफी मस्तीभरे अंदाज में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में टॉपलेस जैकलीन ने सफेद तौलिया पहने हुए अपने बालों को लहराती हुई दिख रही हैं। वैसे जैकलीन भी इसमें आलिया और श्रद्धा से कुछ कम नहीं दिख रही हैं। तीनों अभिनेत्रियों की इन तस्वीरों को डब्बू ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

अगली स्लाइड में देखें तस्वीरें:-

Latest Bollywood News