A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अमिताभ बच्चन बने ‘अतुल्य भारत’ के ब्रांड एंबेसेडर!

अमिताभ बच्चन बने ‘अतुल्य भारत’ के ब्रांड एंबेसेडर!

नई दिल्ली: अतुल्य भारत अभियान से बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को हटाए जाने के बाद प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन इस अभियान का नया चेहरा बनने के लिए मोदी सरकार की पहली पसंद बन सकते हैं

amitabh bacchan- India TV Hindi
amitabh bacchan

नई दिल्ली: अतुल्य भारत अभियान से बॉलीवुड एक्टर आमिर खान को हटाए जाने के बाद प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन इस अभियान का नया चेहरा बनने के लिए मोदी सरकार की पहली पसंद बन सकते हैं जो गुजरात पर्यटन के ब्रांड एंबेसेडर भी हैं। पर्यटन मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा, ‘अमिताभ बच्चन इस काम के लिए मंत्रालय की पहली पसंद होंगे।’

उन्होंने कहा कि अभिनेता अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के नामों पर भी विचार चल रहा है। सूत्र ने अमिताभ बच्चन को निर्विवाद छवि वाला बताया और कहा कि वह गुजरात में पर्यटन के प्रचार-प्रसार का प्रमुख चेहरा रहे हैं और उन्हें इस अभियान में शामिल किए जाने के बाद राज्य के पर्यटन में बढ़ोतरी देखी गई।

गौरतलब है कि देश में असहिष्णुता को लेकर आमिर खान के बयानों को लेकर भाजपा समेत कई वर्गों ने उनकी आलोचना की थी। अतुल्य भारत अभियान के लिए आमिर का करार खत्म होने के बाद उनका इससे जुड़ाव खत्म होने की खबर है। पर्यटन मंत्री महेश शर्मा ने कल कहा था कि निजी एजेंसी ने आमिर के साथ करार किया था। अब एजेंसी के साथ करार नहीं रहा, इसलिए अभिनेता के साथ अनुबंध स्वत: ही प्रभाव में नहीं रहता।

वहीं, आमिर ने आज कहा कि वह उनकी सेवाएं समाप्त करने के सरकार के फैसले का सम्मान करते हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि उन्होंने कभी अतिथि देवो भव अभियान के लिए कोई पैसा नहीं लिया था। उन्होंने एक बयान में कहा कि यह निर्णय लेने का विशेषाधिकार सरकार का है कि उन्हें किसी अभियान के लिए किसी ब्रांड अंबेसेडर की जरूरत है या नहीं और अगर जरूरत है तो वह कौन होगा।

Latest Bollywood News