कोलकाता: अपनी आने वाली फिल्म 'टीन' की शूटिंग के दौरान गुरुवार को अमिताभ बच्चन घायल हो गए थे, शूटिंग के दौरान मेगास्टार अमिताभ बच्चन को पसलियों में चोट आई थी। उनके पसली (रिब) की सिटी सकेंन रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट में रिब के डेमेज होने की जानकारी अमिताभ ने खुद ट्वीट कर दी है।
इसे भी पढ़े:- Te3N की शूटिंग के दौरान घायल हुये अमिताभ बच्चन, पसलियों में चोट
अमिताभ ट्वीट कर कहा, उनके रिब की सिटी स्केन रिपोर्ट आई.. डेमेज हुआ है.. हील होने मैं वक़्त लगेगा
2 दिन पहले कोलकाता अपनी आगामी फिल्म 'टीन' की शूटिंग के दौरान अमिताभ के रिब में चोट लगी थी।
हालांकि उन्होंने उस वक्त अपने प्रशंसकों को चिंता नहीं करने को कहा था। 73 वर्षीय अभिनेता ने बताया था कि उन्हें चोट लग गई और वह दर्द निवारक दवाए ले रहे हैं।
बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा था, "नहीं, घबराने की जरूरत नहीं है...मेरी पसलियों में चोट लगी है, इसमें दर्द है और जब मैं सांस लेता हूं तो दर्द होता है। मैं बर्फ की सिकाई और दर्द निवारक दवा ले रहा हूं। मेरे डॉक्टर ने कहा है... ठीक होने में 48 घंटें लगेंगे। साथ ही हम एक्सरे या एमआरआई या जो कुछ भी वह निर्णय लेंगे कराएंगे।"
'पीकू' के अभिनेता अमिताभ बच्चन, नवाजुद्दीन सिद्दकी और विद्या बालन के साथ कुछ दिनों से 'टीन' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं।
Latest Bollywood News