A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बिग बी ने बताया, 'कुली' में लगी चोट का क्या था स्मिता पाटिल से कनेक्शन

बिग बी ने बताया, 'कुली' में लगी चोट का क्या था स्मिता पाटिल से कनेक्शन

मुंबई: बॉलीवुड कलाकार अमिताभ बच्चन ने उनके साथ फिल्म 'नमक हलाल' में काम करने वाली दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल से जुड़े एक रहस्य को उजागर किया।बिग बी ने कहा कि कुली के सेट पर उनके

'कुली' में बिग बी को...- India TV Hindi
'कुली' में बिग बी को लगी चोट से था स्मिता का कनेक्शन?

मुंबई: बॉलीवुड कलाकार अमिताभ बच्चन ने उनके साथ फिल्म 'नमक हलाल' में काम करने वाली दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल से जुड़े एक रहस्य को उजागर किया।बिग बी ने कहा कि कुली के सेट पर उनके साथ दुर्घटना से एक दिन पहले स्मिता को उनके बारे में बुरा सपना आया था।

कल स्मिता की 60वीं जयंती के मौके पर बच्चन ने अपनी पत्नी जया और वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ मैथिली राव की पुस्तक 'स्मिता पाटिल: ए ब्रीफ इंकंडेसंस' का विमोचन किया।

ये भी पढ़ें- धूम 4 में बिग बी और ऋतिक को लेकर बड़ा खुलासा!

बच्चन ने कहा, "एक बार 'कुली' की शूटिंग के लिए मैं बंगलुरू में था। रात को लगभग दो बजे मेरे होटल के कमरे में एक कॉल आया। रिसेप्शनिस्ट ने मुझे बताया कि फोन पर दूसरी तरफ स्मिता पाटिल हैं। मैं चकित था क्योंकि मैंने कभी ऐसे समय में उनसे बात नहीं की थी। मैंने सोचा कि यह जरूरी कॉल होगा इसलिए मैंने इस कॉल का उत्तर दिया।"

उन्होंने कहा, "स्मिता ने मुझसे पूछा कि क्या मैं ठीक हूं? मैंने कहा हां तो वह बोली कि उन्होंने मेरे बारे में एक बुरा सपना देखा है और इसलिए इतनी रात को फोन किया है। अगले दिन मेरे साथ दुर्घटना हो गई।"

वर्ष 1982 में कुली की शूटिंग के दौरान बिग बी बुरी तरह चोटिल हो गए थे और उन्हें ठीक होने में कई महीने लग गए थे।

Latest Bollywood News