A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोलकाता फिल्मोत्सव का उद्घाटन करेंगे अमिताभ

कोलकाता फिल्मोत्सव का उद्घाटन करेंगे अमिताभ

कोलकाता: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आगामी कोलकाता फिल्मोत्सव के 21वें संस्करण का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में 61 देशों की 149 फिल्में दिखाई जाएंगी। महोत्सव आठ दिन 14 से 21 नवंबर तक चलेगा। पश्चिम बंगाल

कोलकाता फिल्मोत्सव का...- India TV Hindi
कोलकाता फिल्मोत्सव का उद्घाटन करेंगे अमिताभ

कोलकाता: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन आगामी कोलकाता फिल्मोत्सव के 21वें संस्करण का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव में 61 देशों की 149 फिल्में दिखाई जाएंगी। महोत्सव आठ दिन 14 से 21 नवंबर तक चलेगा।

पश्चिम बंगाल के सूचना एवं संस्कृति सचिव अत्री भट्टाचार्य ने बताया कि यहां के नेताजी इंडोर स्टेडियम में होने वाले उद्घाटन समारोह में जया बच्चन, शर्मिला टैगोर, मौशमी चटर्जी और विद्या बालन जैसी हस्तियां भी शामिल होंगी।

इसे भी पढ़े:- बिग बी ने बताया, 'कुली' में लगी चोट का क्या था स्मिता पाटिल से कनेक्शन

उन्होंने कहा कि राज्य के ब्रांड एंबसेडर शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग में व्यस्त होने के कारण महोत्सव में मौजूद नहीं होंगे।

ऐसी अटकलें हैं कि 14 नवंबर को उद्घाटन समारोह के दौरान पाकिस्तानी फिल्म ‘मंटो’ दिखाई जाएगी।

फिल्मोत्सव को 15 खंडों में बांटा गया है।

भट्टाचार्य के अनुसार 8 करोड़ रूपये के बजट वाले महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फिल्म को रॉयल बंगाल ट्रॉफी और 51 लाख रूपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी जबकि सर्वश्रेष्ठ निर्देशक को 21 लाख रपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म तथा वृत्तचित्र प्रत्येक को एक लाख रूपये का पुरस्कार मिलेगा ।

अभिनेत्री शर्मिला टैगोर निर्णायक मंडल की अध्यक्ष होंगी जिसके दूसरे सदस्यों में श्रीलंकाई अभिनेत्री स्वर्णा मालावराच्ची, पोलैंड के निर्देशक फिलिप मैकजेवर्क और इस्राइली फिल्मकार सैम्युल मुओज शामिल हैं।

अमिताभ बच्चन जल्द ही आर बाल्की के निर्देशन में बनी फिल्म 'की एण्ड का' में नजर आने वाले है इस फिल्म में वह अतिथि की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ पत्नी जया बच्चन भी होंगी। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और करीना कपूर मुख्य किरदारों में नजर आएगें।

Latest Bollywood News