A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिल से अब भी जवां हैं अमिताभ

दिल से अब भी जवां हैं अमिताभ

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपनी शादी की सालगिरह को खास बनाने के लिए पत्नी जया का दिया हुआ शॉल फिल्म 'वजीर' के ट्रेलर लांच पर पहना। अमिताभ और जया बच्चन की

दिल से अब भी जवां हैं...- India TV Hindi
दिल से अब भी जवां हैं अमिताभ

मुंबई: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपनी शादी की सालगिरह को खास बनाने के लिए पत्नी जया का दिया हुआ शॉल फिल्म 'वजीर' के ट्रेलर लांच पर पहना। अमिताभ और जया बच्चन की शादी को बुधवार को 42 साल हो गए।

अमिताभ ने कहा, "मेरी पत्नी इस समय मुंबई में नहीं है। वह विदेश गई है। मैंने ठीक 12 बजे उन्हें फोन पर सालगिरह की मुबारकबाद दी।"

उन्होंने जया के लिए अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए कहा, "यहां आने से पहले मैं जया से बात कर रहा था, वह मुझे शुभकामनाएं देना चाहती थीं और बातें करना चाहती थीं। लेकिन मैंने कहा कि मुझे कार्यक्रम के लिए देर हो रही है और मीडिया मेरा इंतजार कर रही है, इसलिए मुझे जाना होगा। लेकिन घर वापस जाकर मैं उससे बात करूंगा।"

कार्यक्रम में एक खूबसूरत शॉल ओढ़े नजर आए अमिताभ ने कहा, "मैंने यह जो शॉल ओढ़ी है, जया ने 'पीकू' की शूटिंग के दौरान उपहार में दी थी। यह बंगाल की खास शॉल है।"

Latest Bollywood News