वाशिंगटन: नासा के न्यू होराइजन अंतरिक्षयान ने प्लूटो के हार्ट, यानी हृदया जैसी आकृति वाले क्षेत्र में, गड्ढा विहीन विशाल मैदान का पता लगाया है जो 10 करोड़ साल से भी कम पुराना जान पड़ता है और संभवत: अब भी भूगर्भीय प्रक्रिया से उसका रूप बदल रहा है।
यह जमा हुआ क्षेत्र प्लूटो के बर्फीले पहाड़ के उत्तर में है जो हार्ट के मध्य से थोड़ा बाये हैं। हृदय जैसी इस आकृति हार्ट को टोमबाग क्षेत्र भी कहा जाता है।
कैलीफोर्निया में नासा रिसर्च सेंटर के न्यू होराइजंस जियोलोजी, जियोफिजीक्स एंड इमेजिंग टीम के नेता जेफ मूरे ने कहा, इस स्थलाकृति की व्याख्या करना आसान नहीं है।
यह आकर्षक बर्फीला मैदान धरती पर उस जमीन से मिलता जुलता है जिसमें छोटी छोटी दरारे हैं । उसका नाम पृथ्वी के पहले कृत्रिम उपग्रह स्पुतनिक प्लेननम के नाम पर स्पुतनिक मैदान रखा गया है।
नासा ने कहा कि उसमें अनियिमत आकार के खंडों में टूटी हुई सतह है जो 20 किलोमीटर में फैला और ये छिछली द्रोणिका के रूप में जान पड़ती हैं।
Latest World News