A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनस राशिद कहेंगे कबड्डी कबड्डी

अनस राशिद कहेंगे कबड्डी कबड्डी

मुंबई: अभिनेता अनस राशिद धारावाहिक 'दीया और बाती हम' की आगामी कड़ी में अपनी कबड्डी का जौहर दिखाते नजर आएंगे। वह कहते हैं कि उनके जहन में इस खेल से संबंधित प्यारी-प्यारी यादें बसी हैं।

अनस राशिद कहेंगे...- India TV Hindi
अनस राशिद कहेंगे कबड्डी कबड्डी

मुंबई: अभिनेता अनस राशिद धारावाहिक 'दीया और बाती हम' की आगामी कड़ी में अपनी कबड्डी का जौहर दिखाते नजर आएंगे। वह कहते हैं कि उनके जहन में इस खेल से संबंधित प्यारी-प्यारी यादें बसी हैं। अनस (34) ने कबड्डी सीखने के लिए एक निजी प्रशिक्षक रखा है और इसके लिए जिम में खूब पसीना भी बहा रहे हैं।

उन्होंने एक बयान में कहा, "मेरे जहन में अपने दोस्तों के साथ कबड्डी खेलने की सुहानी यादें बसी हुई हैं। कबड्डी के प्रति लगाव होने की वजह से ही मैंने पिछले साल कबड्डी टूर्नामेंट देखा। मुझे खुशी है कि मैं टेलीविजन पर कबड्डी का जौहर दिखा सकता हूं।"

अनस ने आठ घंटे की नींद लेने के लिए रात में बाहर सैर-सपाटे पर निकलना भी कुछ कम कर दिया है।

'दीया और बाती हम' स्टर प्लस चैनल पर प्रसारित होता है।

 

Latest Bollywood News