A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मैं विरोध की सभी आवाज़ों का सम्मान करता हूं: अनिल कपूर

मैं विरोध की सभी आवाज़ों का सम्मान करता हूं: अनिल कपूर

पणजी: बढ़ती असहिष्णुता के मुद्दे पर जहां देशभर में कई हस्तियां बहस कर रही हैं अभिनेता अनिल कपूर इस बात को लेकर आशान्वित हैं और उनका मानना है कि यह समस्या जल्द ही सुलझ जाएगी,

मैं विरोध की सभी...- India TV Hindi
मैं विरोध की सभी आवाज़ों का सम्मान करता हूं: अनिल कपूर

पणजी: बढ़ती असहिष्णुता के मुद्दे पर जहां देशभर में कई हस्तियां बहस कर रही हैं अभिनेता अनिल कपूर इस बात को लेकर आशान्वित हैं और उनका मानना है कि यह समस्या जल्द ही सुलझ जाएगी, लेकिन अनिल कहते हैं कि वह विरोध का सम्मान करते हैं। अनिल का कहना है कि भारत विविधताओं से भरा एक विशाल देश है, ऐसे में विचारों के बीच संघर्ष हमेशा रहेगा। यह स्वस्थ लोकतंत्र का एक उदाहरण है।

यहां भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव (इफ्फी) से इतर अनिल ने पीटीआई-भाषा को बताया, भारत एक महान देश है। यह विविधताओं से भरा है। हमारी समस्याएं हैं लेकिन हमेशा हम इनका समाधान निकाल लेते हैं और कई सालों से हम सकारात्मकता एवं शांति के साथ खुशी से साथ वैसे ही रह रहे हैं जैसे कि अन्य देश।

इफ्फी के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के तौर पर आए कपूर ने कहा कि हमेशा बेहतर करने के लिए एक स्थान बना रहता है और कई बार यह विरोध के द्वारा भी होता है। वह हर किसी के विरोध का सम्मान करते हैं और विरोध की सभी आवाजौं का भी, यही तो एक लोकतांत्रिक देश की महानता होती है।

Latest Bollywood News