A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनुष्का करेंगी वहीदा रहमान की नकल, गाएंगी 'जाता कहां हैं दीवाने' गीत

अनुष्का करेंगी वहीदा रहमान की नकल, गाएंगी 'जाता कहां हैं दीवाने' गीत

मुंबई: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी आने वाले फिल्म 'बांबे वेल्वेट' में लोकप्रिय अदाकार वहीदा रहमान की नकल करती नज़र आएंगी। वह फिल्म में मशहूर गायिका गीता दत्त का 'जाता कहां हैं दीवाने' (सीआईडी) गीत गुनगुनाएंगी

- India TV Hindi

मुंबई: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी आने वाले फिल्म 'बांबे वेल्वेट' में लोकप्रिय अदाकार वहीदा रहमान की नकल करती नज़र आएंगी। वह फिल्म में मशहूर गायिका गीता दत्त का 'जाता कहां हैं दीवाने' (सीआईडी) गीत गुनगुनाएंगी जो 1956 में आई 'सीआईडी' मे वहीदा रहमान पर फिल्माया गया था। इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता देव आनंद भी थे।

'बांबे वेल्वेट' के निर्माताओं ने इस गीत के अधिकार खरीद लिए हैं।

फिल्म में अनुष्का 1960 के दशक की जैज गायिका रोजी नोरोन्हा की भूमिका में हैं।

'बांबे वेल्वेट' ज्ञान प्रकाश की किताब 'मुंबई फैबल्स' का फिल्मी रूप है। 15 मई को रिलीज हो रही इस फिल्म में रणबीर कपूर, विवान शाह, करन जौहर, रवीना टंडन और के के मेनन भी हैं।

प्रेम, लालच और महत्वाकांक्षा जैसे भावों से ओतप्रोत 'बांबे वेल्वेट' एक आम आदमी की कहानी है, जो शोहरत पाने की हर कोशिश करता है और अपनी किस्मत व जीवन के तमाम उतार-चढ़ावों से लड़ता है।

फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और उसे दर्शकों से काफ़ी सराहना भी मिली है।

Latest Bollywood News