A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरविंद केजरीवाल ने देखी मांझी, कहा नवाज का अभिनय है अद्भुत

अरविंद केजरीवाल ने देखी मांझी, कहा नवाज का अभिनय है अद्भुत

नई दिल्ली: फिल्म 'मांझी- द माउंटेन मैन' में शानदार अभिनय करने के लिए अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से खास सराहना मिली है। केतन मेहता द्वारा निर्देर्शित इस जीवनी

केजरीवाल ने देखी...- India TV Hindi
केजरीवाल ने देखी मांझी, कहा नवाज का अभिनय है अद्भुत

नई दिल्ली: फिल्म 'मांझी- द माउंटेन मैन' में शानदार अभिनय करने के लिए अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से खास सराहना मिली है।

केतन मेहता द्वारा निर्देर्शित इस जीवनी आधारित फिल्म के दिल्ली में हुए विशेष प्रदर्शन के दौरान केजरीवाल भी मौजूद थे। केजरीवाल ने कहा कि नवाज का अभिनय प्रेरणादायी है।

केजरीवाल ने कहा, नवाजुद्दीन, मांझी में आपका अभिनय अद्भुत है। बेहद प्रेरणादायी। बजरंगी भाईजान के इस अभिनेता ने भी सराहना के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

नवाज ने लिखा, दिल्ली में बिताया समय और श्रीमान अरविंद केजरीवाल के साथ फिल्म देखना शानदार रहा। सराहना के लिए धन्यवाद।

ये भी पढ़ें- Opinion: लीक हुई तो क्या, केतन मेहता के मांझी को बड़े पर्दे पर ही देखना बनता है

आगे पढ़िए फिल्म की कहानी के बारे में-

Latest Bollywood News