A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Happy Birthday आशा भोंसले: सुरों की मल्लिका के 10 बेहतरीन नग्में

Happy Birthday आशा भोंसले: सुरों की मल्लिका के 10 बेहतरीन नग्में

नई दिल्ली: जादुई आवाज की मल्लिका आशा भोंसले का आज 81वा जन्मदिन है। उन्होंने अब तक के अपने सुरमय करियर में लगभग हर प्रकार के गाने गाए हैं। चाहे वह रोमांटिक गीत हों, गजल हो

Happy Birthday आशा भोंसले:...- India TV Hindi
Happy Birthday आशा भोंसले: सुरों की मल्लिका के 10 बेहतरीन नग्में

नई दिल्ली: जादुई आवाज की मल्लिका आशा भोंसले का आज 81वा जन्मदिन है। उन्होंने अब तक के अपने सुरमय करियर में लगभग हर प्रकार के गाने गाए हैं। चाहे वह रोमांटिक गीत हों, गजल हो या हो पॉप म्यूजिक, वह सभी प्रकार की शैलियों में सबसे आगे हैं। आशा का जन्म 8 सितम्बर को महाराष्ट्र के ‘सांगली’ में हुआ। वह लता मंगेशकर की छोटी बहन व प्रसिद्ध गायक एवं नायक दीनानाथ मंगेशकर की बेटी हैं। आशा ने लगभग 16 हजार गाने गाए हैं  उन्होंने न लेवल हिन्दी भाषा में बल्कि मराठी, बंगाली, गुजराती, पंजाबी, तमिल, मलयालम, अंग्रेजी और रूसी भाषा के भी कई गीत गाए हैं।

आशा ने अपने परिवार की मर्जी के विरूद्ध जाकर  सिर्फ 16 वर्ष की उम्र में अपनी उम्र से काफी बड़े गणपत राव भोंसले से शादी कर ली थी। लेकिन उनकी यह शादी लंबे समय तक नहीं चल पाई। आशा ने फिर सन 1980 में गीतकार राहुल देव बर्मन (पंचम दा) से विवाह किया था और उनकी अंतिम सांस तक साथ निभाया था। इसके बाद आशा ने अपना पूरा समय अपने संगीत को दे दिया और अपनी एक अलग पहचान बनाई।

आइए आज आशा भोंसले के जन्मदिन के खास मौके पर एक नजर डालते हैं उनके बेहतरीन 10 नग्मों पर-

Latest Bollywood News