नई दिल्ली: ‘ऑल इज वेल’ की अभिनेत्री असिन इधर काफी चर्चा में हैं और उसकी वजह है माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा के साथ उनकी शादी की खबरें। कुछ हफ्तों हमने आपको बताया था कि आसिन और राहुल जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। आसिन ने इसकी जानकारी देते हुए एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अपनी फिल्म ऑल इज वैल की रिलीज का इंतजार कर रही है जिसके बाद वो शादी की तारीख के बारे में सोचेंगी। अब जब फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होकर हट भी चुकी है तो उनकी शादी का रास्ता साफ है। लेकिन जो एक चौकाने वाली खबर अभी आई है वो है आसिन को प्रपोज करने के स्टाइल के बारे में।
तो एक साल पहले, राहुल अपने घुटने पे जाता है और बिल्कुल फिल्मी स्टाइल में एक अंगूठी, जो कोई आम अंगूठी नहीं है, उसके साथ वो उसे प्रपोज करता है। ये अंगूठी 20 कैरट की है और इसकी कीमत 6 करोड़ है। जी हां, 6 करोड़ रुपए की ये अंगूठी बेल्जियम से आई है।
मीडिया खबरों की माने तो राहुल के दोस्त ने इसे डिजाइन किया था। साथ ही इसमें राहुल और आसिन के नाम के पहले अक्षर मतलब ए और आर गढ़े हुए हैं। अंगूठी के बैंड, जे हीरे से बना हुआ है, इस पर राहुल की तरफ से असिन के लिए एक खास मैसेज भी लिखा हुआ है।
राहुल के साथ अपनी पर्सनल कमिटमेंट से पहले वह अपना प्रोफेशनल कमिटमेंट भी पूरा करना चाहती थी जो कि अब पूरा हो गया है। तो इंतजार करिए उनकी शादी की तारीख के बारे में।
अगली स्लाइड में जानिए राहुल की संपत्ति के बारे में-
Latest Bollywood News