नई दिल्ली: 'दबंग' खान सलमान ने आदित्य पंचोली के बेटे सूरज के साथ ही सुनील शेट्टी की बेटी आथिया को फिल्म 'हीरो' से बॉलीवुड में लॉन्च किया है लेकिन चौकाने वाली बात ये है कि आथिया शेट्टी को 'बजरंगी भाईजान' के अभिनेता नहीं बल्कि 'दिलवाले' के स्टार शाहरुख खान पसंद हैं।
ग्रेजिया मैगेजीन के कवर लांचिंग पर आतिया ने कहा, "शाहरुख खान मेरे पसंदीदा हैं। मैं उनकी फिल्में देखकर बड़ी हुई हूं। उनकी फिल्में 'कल हो न हो', 'कुछ कुछ होता है', 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' और उनकी सभी फिल्मों की वजह से वो मेरे पसंदीदा हैं।"
मीडिया से बातचीत के दौरान अथिया ने कहा कि फैशन के मामले में करीना कपूर उनकी पसंदीदा हैं।
उन्होंने कहा, "मुझे फैशन पत्रिका जैसे ग्रेजिया, फोर्बेस, बोग पसंद है। मैं इन्हें इकट्ठा करती हूं और यह सचमुच मुझे प्रेरित करने में मदद करती है। फैशन के मामले में करीना कपूर मेरी पसंदीदा हैं।"
सलमान और शाहरुख खान के बीच तुलना के सवाल पर भी उन्होंने प्रतिक्रिया दी। अगली स्लाइड में जानिए उन्होंने क्या कहा-
Latest Bollywood News