A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आतिफ असलम के साथ एक सुरमयी शाम

आतिफ असलम के साथ एक सुरमयी शाम

नई दिल्ली: पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम की जादुई आवाज ने राजधानी में उनके प्रशंसकों को दीवाना कर दिया, जब शुक्रवार शाम वे यहां एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे थे। करीब तीन घंटे की देरी

आतिफ असलम के साथ एक...- India TV Hindi
आतिफ असलम के साथ एक सुरमयी शाम

नई दिल्ली: पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम की जादुई आवाज ने राजधानी में उनके प्रशंसकों को दीवाना कर दिया, जब शुक्रवार शाम वे यहां एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे थे। करीब तीन घंटे की देरी से मंच पर पहुंचने के बावजूद प्रशंसक, जिन्हें वह 'अदीज' कहते हैं, आखिर तक उनसे 'एक और-एक और' की अपील करते रहे। राष्ट्रीय राजधानी के तालकटोरा स्टेडिय में आयोजित कॉन्सर्ट में आतिफ के 2,500 से अधिक प्रशंसकों ने अपने पसंदीदा गायक के साथ एक सुरमयी शाम बिताई। कॉन्सर्ट हालांकि शाम पांच बजे ही शुरू होना था, लेकिन यह 8.40 से शुरू हुआ। इस बीच स्टेडियम में मौजूद कई लोगों को देरी की वजह से लगा कि शायद इसे रद्द कर दिया जाएगा। कड़ी सुरक्षा के बीच घंटों से इंतजार कर रहे लोगों में थोड़ा रोष भी देखा गया, लेकिन आतिफ ने जब गाना शुरू किया तो लोग सब भूल गए।

आतिफ ने वहां मौजूद लोगों से देरी के लिए माफी मांगी और 'तू चाहिए', 'दूरी', 'भीगी-भीगी यादें', 'वो लम्हे वो बातें', 'तेरा होने लगा हूं' 'पहली नजर में' जैसे गाने गाकर उनका दिल जीत लिया।

Latest Bollywood News