A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'एवेंजर्स : एज ऑफ अल्ट्रॉन' ने दो दिन में कमाए 22.80 करोड़ रूपये

'एवेंजर्स : एज ऑफ अल्ट्रॉन' ने दो दिन में कमाए 22.80 करोड़ रूपये

नई दिल्ली: बहुचर्चित हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स : एज ऑफ अल्ट्रॉन' ने दो दिन के अंदर भारत में 22.80 करोड़ रूपये की कमाई की है। फिल्म व्यापार विश्लेषकों के अनुसार, इसने पहले दिन ताबड़तोड़ 10.85 करोड़

'एवेंजर्स : एज ऑफ...- India TV Hindi
'एवेंजर्स : एज ऑफ अल्ट्रॉन' कलेक्शन: दो दिन में 22.80 करोड़ रूपये

नई दिल्ली: बहुचर्चित हॉलीवुड फिल्म 'एवेंजर्स : एज ऑफ अल्ट्रॉन' ने दो दिन के अंदर भारत में 22.80 करोड़ रूपये की कमाई की है। फिल्म व्यापार विश्लेषकों के अनुसार, इसने पहले दिन ताबड़तोड़ 10.85 करोड़ रुपये की कमाई की वही शनिवार को 11.85 करोड़ रुपये कमाए। 'एवेंजर्स : ऐज ऑफ अल्ट्रॉन' अमेरिका में शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है।

यह अमेरिकी मीडिया फ्रेंचाइजी की 11वीं फिल्म है, जो 'एवेंजर्स'(2012) का सीक्वल है। इसमें करीब करीब सभी सुपरहीरो की मौजूदगी है।

फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श ने इस फिल्म की कमाई को 'एवेंजर्स' की पहले दिन की कमाई से ढाई गुणा अधिक बताया है।

तरण ने ट्विटर पर लिखा, "भारत में 'एवेंजर्स : एज ऑफ अल्ट्रॉन' की शुक्रवार की कमाई 10.85 करोड़ रुपये। छुट्टी के दिन रिलीज नहीं हुई। पहले दिन की कमाई 'एवेंजर्स' की कमाई से ढाई गुणा ज्यादा है। गजब।"

वहीं, फिल्म व्यापार विश्लेषक कोमल नाहटा ने ट्विटर पर लिखा, "एवेंजर्स : एज ऑफ अल्ट्रॉन' बिहार के छोटे से सेंटर जैसे हाजीपुर को भी दर्शकों से भर सकती है। बॉलीवुड को फिक्र करने की जरूरत।"

जॉस व्हेडन द्वारा लिखित-निर्देशित यह फिल्म मशहूर मार्वल कॉमिक बुक श्रृंखला 'द एवेंजर्स' पर आधारित है। यह कॉमिक बुक सर्वप्रथम 1963 में प्रकाशित हुई थी।

Latest Bollywood News