A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. गुलशन कुमार के शो की मेजबानी से गौरवान्वित आयुष्मान

गुलशन कुमार के शो की मेजबानी से गौरवान्वित आयुष्मान

मुंबई: संगीत कंपनी 'टी-सिरीज' के संस्थापक स्वर्गीय श्री गुलशन कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए कलर्स पर खास कार्यक्रम 'सुरों के रंग कलर्स के संग-सलाम गुलशन कुमार' पेश किया जाएगा, जिसकी मेजबानी अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना

गुलशन कुमार के शो की...- India TV Hindi
गुलशन कुमार के शो की मेजबानी से गौरवान्वित आयुष्मान

मुंबई: संगीत कंपनी 'टी-सिरीज' के संस्थापक स्वर्गीय श्री गुलशन कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए कलर्स पर खास कार्यक्रम 'सुरों के रंग कलर्स के संग-सलाम गुलशन कुमार' पेश किया जाएगा, जिसकी मेजबानी अभिनेता-गायक आयुष्मान खुराना और गायक सोनू निगम संयुक्त रूप से करेंगे।

ये भी पढ़ें- अभिनय के साथ-साथ गायिकी में भी खरे उतरे आयुष्मान खुराना

आयुष्मान का कहना है कि एक संगीत प्रेमी होने के नाते यह अवसर पाकर वह बेहद गौरवान्वित हैं। आयुष्मान ने एक बयान में कहा, "संगीत प्रेमी के तौर पर मैं टी-सिरीज के गाने सुनते हुए बड़ा हुआ हूं और गुलशन कुमार ने जिस क्रांति की शुरुआत की, मैं उसका गवाह रहा हूं। गुलशन कुमार को श्रद्धांजलि के तौर पर कार्यक्रम की मेजबानी पर मैं गौरवान्वित हूं।"

आयुष्मान ने कहा कि गुलशन कुमार ने संगीत उद्योग बड़ा बदलाव लाया था। हालांकि आयुष्मान को कभी गुलशन से मिलने का मौका नहीं मिला।

कार्यक्रम का प्रसारण रविवार को कलर्स चैनल पर किया जाएगा। कार्यक्रम में हिमेश रेशमिया, मीका सिंह और अभिनेत्री सनी लियोन भी अपनी दमदार प्रस्तुति देंगे।

Latest Bollywood News