नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना आज 31 वर्ष के हो चुके हैं। उनका जन्म 14 सितंबर को चंडीगढ़ में हुआ था। आयुष्मान को बचपन से एक्टिंग करने का बहुत शौक था। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद बिग एफएम में रेडियो जॉकी के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। वह पहली बार एमटीवी के शो 'रोडीज़-2' में नजर आए थे, लेकिन उस समय भी वह ज्यादा लोगों के लिए अंजान चेहरा नहीं थे क्योंकि आयुष्मान इससे पहले चंडीगढ़ में थिएटर आर्टिस्ट रह चुके थे। रोडीज़ में विजेता बनने के बाद आयुष्मान की जिंदगी जैसे बिल्कुल ही बदल गई थी। इसके बाद उन्हें कई टेलीविजन शो होस्ट करते हुए देखा गया। वह रोडीज़ में ही एंकरिंग करते हुए भी देखे गए।
आयुष्मान ने 2012 में शूजीत सरकार के निर्देशन में बनी फिल्म 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में डैब्यू किया। फिल्म को लोगों से खूब सराहना हासिल हुई। इसके बाद तो उनके करियर की गाड़ी चल पड़ी थी। फिर वह 2013 में आई रमेश सिप्पी की फिल्म 'नौटंकी साला' में दिखाई दिए। यह फिल्म पर्दे पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन आयुष्मान के अभिनय को ज़रूर लोगों ने पसंद किया।
आयुष्मान की 2014 में आई फिल्म 'बेवकूफियां' बॉक्स ऑफिस पर काफी निराशाजनक साबित हुई। इसके बाद 2015 में उनकी फिल्म 'दम लगा के हईशा' और 'हवाईज़ादा' रिलीज हुई थी। इसमें 'दम लगा के हईशा' को लोगों ने खूब पसंद किया। इन फिल्मों में अपनी योग्यता दिखाने के बाद आयुष्मान जल्द ही 'आबरा का डाबरा', '1911' और 'हमारा बजाज' में नजर आने वाले हैं।
अभिनय के साथ-साथ आयुष्मान ने गायकी में भी हाथ आजमाया। वो कुछ ही मल्टी-टैलेंटेड कलाकारों में से एक है जो एक्टिंग के साथ-साथ गायकी भा जानते और समझते है। कई फिल्मों में वो गीत गा चुके है जो चार्ट बस्टर भी साबित हुए है। आज उनके जन्मदिन पर पेश है आयुष्मान के पांच सुरीले गीत जो आपको बार-बार सुनने पर मजबूर कर देंगे-
अगली स्लाइड में देखें आयुष्मान के खास गानें:-
Latest Bollywood News