A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रभास मिले पीएम मोदी से, 'बाहुबली' देखने का दिया न्यौता

प्रभास मिले पीएम मोदी से, 'बाहुबली' देखने का दिया न्यौता

नई दिल्ली: 350 करोड़ का बिजनेस कर चुकी फिल्म 'बाहुबली' के अभिनेता प्रभास कल रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले। प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए 35 साल के प्रभास अपने चाचा और

'बाहुबली' प्रभास ने...- India TV Hindi
'बाहुबली' प्रभास ने की पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात

नई दिल्ली: 350 करोड़ का बिजनेस कर चुकी फिल्म 'बाहुबली' के अभिनेता प्रभास कल रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले।

प्रधानमंत्री से मुलाकात के लिए 35 साल के प्रभास अपने चाचा और अभिनेता कृष्णम राजू और चाची के साथ आए थे।

मोदी ने ट्विटर पर एक तस्वीर डाल कर लिखा, ‘आज ‘बाहुबली’ स्टार प्रभाष से मिला।’ तस्वीर में मोदी ‘बाहुबली’ में शानदार प्रदर्शन के लिए उनकी पीठ थपथपाते नजर आ रहे हैं।

प्रभास खुद को नरेंद्र मोदी का बड़ा प्रशंसक बताते हैं और प्रधानमंत्री से मुलाकात कर उन्होंने पीएम मोदी को फिल्म बाहुबली देखने का न्यौता दिया और साथ ही नरेंद्र मोदी से मुलाकात को अपनी ज़िंदगी का सबसे खास पल बताया।

एक प्राचीन साम्राज्य के लिए दो भाइयों के बीच की जंग को दिखाने वाली फिल्म ‘बाहुबली’ ने दुनिया भर में अब तक 350 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की है।

एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी ‘बाहुबली’ 10 जुलाई को रिलीज हुई थी। अगली स्लाईड में जानिए फिल्म के कलेक्शन के बारे में।

Latest Bollywood News