नई दिल्लीः भले ही सलमान खान बजरंगी भाईजान की वजह से बाहुबली का तूफान थम गया हो लेकिन एस एस राजमौली की फिल्म ने सफलतापूर्वक बॉक्स आफिस पर 300 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर लिया है।
बाहुबली नौ दिनों के अंदर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली दक्षिण भारतीय फिल्म बन गई है। इसने सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'एंथिरन' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसने 289 करोड़ रुपये की कमाई का रिकॉर्ड बनाया था।
व्यापार विश्लेषक त्रिनाथ ने आईएएनएस को बताया, "शनिवार तक फिल्म की कमाई दुनियाभर में 303 करोड़ रुपये हो चुकी थी।"
300 करोड़ की कमाई में 257 करोड़ रुपए सिर्फ भारतीय बॉक्स आफिस से है। 12 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने हिंदी भाषा से एक हफ्ते के अंदर शानदार 46.77 करोड़ रुपए कमाए।
ये भी पढ़ें- बाहुबली ने पांच दिन में कमाए 230 करोड़!
आगे भी पढ़ें..
Latest Bollywood News