नई दिल्लीः प्रभास, राणा दुग्गुबत्ती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना स्टारर फिल्म 'बाहुबली' का इंतजार दर्शकों को काफी समय से था और उसका नतीजा आज साफ देखने को मिला। दक्षिण भारत में फिल्म को देखने आई भी़ड़ बेकाबू होती नज़र आई जिसके कारण पुलिस को भी तैनात होना पड़ा। फिल्ममेकर मिलाप ज़ावेरी ने एक ट्वीट के जरिए ये भी बताया कि कुछ जगह इस फिल्म के टिकट 10000 रूपए के भी बेचे जा रहे है और दर्शक खुशी-खुशी उसे खरीद भी रहे है। हनमकोंडा में विजया थियेटर के बाहर का नज़ारा तो देखने वाला था। ये भी पढ़ें- 'बाहुबली' का एक टिकट बिक रहा है 10000 रुपये में आगे देखें कैसे त्योहार की तरह मनाई जा रही है बाहुबली की रिलीज़- एक सिनेमा घर को पूरी तरह बाहुबली फिल्म के बैनर्स से ढ़क दिया गया है। ये भी पढ़ें- 'बाहुबली' में इन मोहतरमा का गिरा टॉप, फिर जाने क्या हुआ एक क्रेजी फैन ने गाड़ी के बोनट के ऊपर बाहुबली के मख्य किरदार, जिसे निभाया है प्रभास ने, को छपवाया है। एक ट्रैक्टर पर लदे बाहुबली को बोर्ड के ले जाके कुछ फैन्स। वीडियो में देखें सिनेमाघरों के बाहर लगी भीड़ का द्रश्य- फिल्म देश भर में 4000 सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।