A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 2015 में बाहुबली ने ऐसे पछाड़ा बजरंगी भाईजान को

2015 में बाहुबली ने ऐसे पछाड़ा बजरंगी भाईजान को

2015 में प्रभास की बाहुबली ने ऐसे पछाड़ा सलमान खान की बजरंगी भाईजान को। गूगल सर्च की लिस्ट हुई आउट, देखिए क्या है पूरा मामला

Trends

ताज्जुब की बात ये रही कि चार हिट फिल्म देने वाले अक्षय कुमार की एक भी फिल्म का नाम इस सूची में नहीं हैं। वहीं रणबीर कपूर जिन्होंने साल की शुरुआत में दो फ्लॉप फिल्म दी, उनकी फिल्म रॉए इस लिस्ट में नंबर 8 पर है। वरुध धवन की डांस पर बनी फिल्म एबीसीडी 2 साल की चौथी सबसे ज्यादा सर्च हुई फिल्म रही।

विक्रम की दक्षिण भारतीय फिल्म 'आई' इस साल नंबर पांच पर रही। पिछले साल रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म पीके का बुखार इस साल भी दर्शकों पर रहा और ये सबसे ज्यादा ढूंढी गई 6ठीं फिल्म बनी। दक्षिण भारत की मल्टी स्टारर फिल्म पुली 2015 की 7वीं मोस्ट सर्च्ड फिल्म रही। इमरान हाशमी की सुपरफ्लॉप फिल्म हमारी अधूरी कहनी 9वें स्थान पर थी और दक्षिण भारत की श्रीमनथुणु ने भी इस लिस्ट में जगह हासिल की।

Latest Bollywood News