नई दिल्लीः संजय लीला भंसाली की बहुचर्चित फिल्म बाजीराव मस्तानी का लगभग तीन मिनट लंबा टीजर आउट हो गया है और इसे देखकर दिल और दिमाग में बस एक ही सवाल उठता है कि अगर टीजर ही इतना शानदार है तो अंतिम ट्रेलर कैसा होगा। थोड़ी देर पहले लॉन्च हुआ इसका टीजर इतिहास के पन्नों को पलट योद्धा बाजीराव और उनकी पत्नी मस्तानी की प्रेम गाथा की झलक देता है। भंसाली की पिछली फिल्मों से अलग बाजीराव मस्तानी एक पीरियजड फिल्म है जिसमें खूब एक्शन है। एक-एक सीन को खूबसूरती से दर्शाया गया है जिसमें भंसाली का तजुरबा साफ झलकता है। अपने रोल को लिए रणवीर सिंह का अपने बहुमूल्य केशों को त्याग्ना सही साबित होता है क्योंकि बाजीराव के रोल में वो बिल्कुल ठीक बैठते है और उसके साथ न्याय करते है। हालांकि प्रियंका का एक सीन जिसमें में वो दिया जलाती नज़र आ रहीं है हमें देवदास की एश्वर्या राय की याद दिलाता। वहीं दीपिका, रणवीर सिंह की तरह किसी युद्ध की तैयारी में दिख रहीं है। उनकी खून से भरी आंखे फिल्म में काफी कुछ बोल रही है। लेकिन आखिर क्या है वो ये तो फिल्म के ट्रेलर को या फिल्म को देखकर ही पता चलेगा। टीजर में एक भी डायलॉग का इस्तेमाल नहीं है सिवाए इसके, "बाजीराव ने मस्तानी से मोहब्बत की है, अय्याशी नहीं"। और ये शायद फिल्म के सस्पेन्स को बरकरार रखने के लिए किया गया है। आगे की स्लाईड में देखिए टीजर और इसके स्टिंल्स असल लाइफ में मजाकिया रणवीर सिंह इस फिल्म में काफी गंभीर मुद्रा में नजर आ रहे है । ये भी पढ़ें- तैयार हो जाइये शाहरुख खान बनाम संजय लीला भंसाली भाग-2 के लिए दीपिका पादुकोण की तरफ अगर ध्यान दे तो वो फिल्म राम-लीला की याद दिलाती है लेकिन इस बार वो कुछ ज्यादा ही आक्रोश में लग रही है। प्रियंका चोपड़ा भंसाली की फिल्म राम-लीला में आइटम नंबर कर चुकी है और अब वो पहली बार इस फिल्म में एक पूूरा रोल निभा रही हैं। भंसाली की पिछली फिल्मों से तुलना करें तो बाजीराव मस्तानी में काफी एक्शन है। अब देखिए इसका शानदार टीज़र