A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली पहली पूर्ण श्रृंखला में दबदबा बनाने के इरादे से उतरेंगे

कोहली पहली पूर्ण श्रृंखला में दबदबा बनाने के इरादे से उतरेंगे

गाले: भारतीय टीम श्रीलंकाई सरजमीं पर 22 साल में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीतने के इरादे से कल जब यहां श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में उतरेगी तो कप्तान विराट कोहली की पांच

कोहली ने आस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट श्रृंखला में चार शतक जड़े थे। लेकिन इसके बाद से सीमित ओवरों के मैचों में वह प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए। उन्होंने विश्व कप की शुरूआत हालांकि पाकिस्तान के खिलाफ शतक के साथ की थी।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले हुए चार एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में वह दोहरे अंक मंे भी नहीं पहुंच पाए जबकि इसके बाद 10 मैचों में उनका सर्वाधिक स्कोर 46 रन रहा।

मुख्य कोच की गैरमौजूदगी में कोहली को टीम निदेशक रवि शास्त्री के साथ अभ्यास के दौरान टीम पर नजर रखे हुए देखा जा सकता है और यह युवा टीम के साथ उनके संपर्क मंे रहने का संकेत है।

मध्यक्रम में कोहली पर अधिक निर्भरता हालांकि मेहमान टीम के लिए चिंता की बात है। रोहित शर्मा के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है और यह भी टीम के लिए चिंता का सबब हो सकता है क्योंकि उनकी मौजूदगी में चेतेश्वर पुजारा जैसे बल्लेबाजी को अंतिम एकादश से बाहर बैठना पड़ रहा है।

कोहली के संकेत को देखते हुए भारतीय प्रबंधन विरोधी टीम के 20 विकेट चटकाने के लिए पांच गेंदबाजों के साथ उतर सकता है।

मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार पूरे हफ्ते बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी जो ऐसे में पूरी उम्मीद है कि टीम में तीन स्पिनरों को नहीं चुना जाए। श्रीलंका आने के बाद से लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने भी हल्का अभ्यास ही किया है।

सोमवार को पिच पर जब धूप पड़ी तो यह सूखी होने के संकेत दे रही थी और ऐसे में टीम इंडिया तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है।

क्या होगा कोहली का बॉलिंग कॉंबिनेशन, जाने अगली स्लाइड में

Latest Cricket News