नई दिल्ली: सलमान खान की फिल्म "बजरंगी भाईजान" हर एक नया रिकोर्ड कायम करती हुई दिख रही है। फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो गए है और इसने भारत में 197.77 करोड़ रूपए की कमाई कर ली है और वहीं विदेश में इसने 88 करोड़ कमाए है।
फिल्म समीक्षक और बॉक्स आफिस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने सलमान खान की फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताते हुए ट्वीट किया, कि सलमान की फिल्म ने 9वें दिन दूसरे हफ्ते में भी अपनी कमाई को जारी रखा है। फिल्म ने कुल 197.77 करोड़ रुपए।
वहीं विदेश में फिल्म ने तक 88 करोड़ का बिजनेस किया जिसे जोड़कर दुनिया भर से इसकी कमाई 285 करोड़ हो गई है।
सिर्फ सलमान खान की 'किक' ही एक ऐसी फिल्म है जिसने भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। यह आंकड़ा पार बजरंगी भाईजान उनकी दूसरी फिल्म है।
Latest Bollywood News