A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान की बजरंगी भाईजान ने 12 दिन कमाए 387 करोड़, अबकी बार 400 पार

सलमान की बजरंगी भाईजान ने 12 दिन कमाए 387 करोड़, अबकी बार 400 पार

नई दिल्लीः सलमान खान की बजरंगी भाईजान सभी रिकॉर्ड्स को नेस्तनाबूद कर रही है। फिल्म पहले ही बॉलीवुड की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और अब आमिर खान की धूम

बजरंगी भाईजान ने कमाए...- India TV Hindi
बजरंगी भाईजान ने कमाए 387 करोड़ रुपये

नई दिल्लीः सलमान खान की बजरंगी भाईजान सभी रिकॉर्ड्स को नेस्तनाबूद कर रही है। फिल्म पहले ही बॉलीवुड की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है और अब आमिर खान की धूम 3 को पछाड़ने वाली है।

बजरंगी भाईजान ने रिलीज के दूसरे मंगलवार के दिन काफी दर्शकों को सिनेमाघरों की तरफ खींचा। फिल्म ने दुनिया भर से 12 दिनों में 387.12 करोड़ की कमाई कर ली है जसिमें सिर्फ भारत से इसने 259.12 करोड़ का बिजनेस किया है।

फिल्म समीक्षक और बॉक्स आफिस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने सलमान खान की फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताते हुए ट्वीट किया, "बजरंगी बाईजान बॉक्स आफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रही।दूसरे हफ्ते- दूसरा हफ्ता- शुक्र - 12.80, शनि- 19.25, रवि-24.05 सोम- 9.30, मंगल- 9.10 - कुल 259.12 करोड़। ALL TIME BLOCKBUSTER."

तरण आदर्श के मुताबिक, विदेश में फिल्म ने 12 दिनों में 128 करोड़ कमा लिए है। वो लिखते है, "बजरंगी भाईजान ने विदेश में 20 मिलियन (128 करोड़) का जादूई आंकड़ा पार कर लिया है।"

भारत और विदेश की कमाई जोड़कर दुनिया भर से बजरंगी भाईजान के 12 दिन का कलेक्शन 387.12 करोड़ हो गया है। फिल्म आज मतलब बुधवार की कमाई जोड़कर 400 करोड़ के आंकड़े को भी आसानी से पार कर लेगी।

भारत में फिल्म का कलेक्शन-
शुक्र - 27.25 करोड़, शनि- 36.60 करोड़, रविवार- 38.75 करोड़, सोम- 27.05 करोड़, मंगल-21.40, बुध- 18.02, गुरु- 15.55 कुल, दूसरा हफ्ता- शुक्र - 13.15, शनि- 20.05, रवि- 24.05 सोम- 9.30, मंगल- 9.10 - कुल 259.12 करोड़।

बजरंगी भाईजान 12 दिनों के कलेक्शन की रेस में नंबर एक पर कायम है-

आमिर खान की पीके ने 12 दिनों में 255.77 करोड़ की कमाई की थी और इसी के साथ ये नंबर दो पर है। धूम 3 ने 241.92 करोड़ रुपए कमाए थे। 12 दिनों में ऋतिक रोशन की क्रिश 3 ने 216.64 करोड़, सलमान की ही किक ने 208.14 करोड़ का कलेक्शन किया था। शाहरुख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस ने 189.38 करोड़ का कलेक्शन किया था वहीं हैपी न्यू ईयर ने 187.36 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

अगली स्लाईड में जानिए फिल्म कितनी दूर है पीके और धूम 3 से-

Latest Bollywood News