नई दिल्लीः सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने 400 करोड़ का जादूई आकड़ा पार करते हुए दुनिया भर से 406.22 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने भारत से 2 हफ्तों के अंदर 272.25 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं विदेश से इसने 134 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म समीक्षक और बॉक्स आफिस विशेषज्ञ तरण ने ट्वीट किया, "बजरंगी बाईजान बॉक्स आफिस पर थमने का नाम ही नहीं ले रही।दूसरे हफ्ते- शुक्र - 12.80, शनि- 19.25, रवि-24.05 सोम- 9.30, मंगल- 9.10, बुध-7.10, गुरु- 6.03- कुल 272.25 करोड़। ALL TIME BLOCKBUSTER."
भारत में फिल्म का कलेक्शन-शुक्र - 27.25 करोड़, शनि- 36.60 करोड़, रविवार- 38.75 करोड़, सोम- 27.05 करोड़, मंगल-21.40, बुध- 18.02, गुरु- 15.55 कुल, दूसरा हफ्ता- शुक्र - 13.15, शनि- 20.05, रवि- 24.05 सोम- 9.30, मंगल- 9.10, बुध- 7.10, गुरु 6.03- कुल 272.25 करोड़।
बजरंगी भाईजान का विदेश में कुल कलेक्शन 134 करोड़ हो गया है। भारत और विदेश की कमाई जोड़कर दुनिया भर से बजरंगी भाईजान के 13 दिन का कलेक्शन 406.22 करोड़ हो गया है।
आगली स्लाइड में जानिए दृश्यम से बजरंगी भाईजान पर कितना फर्क पड़ा है-
Latest Bollywood News