नई दिल्लीः सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान व्यस्त वीकडेज में भी बॉक्स आफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने भारत में मंगलवार को 21.40 करोड़ की कमाई की जिसे जोड़कर इसका 5 दिन का कलेक्शन 151.05 करोड़ रुपए हो गया है।
फिल्म समीक्षक और बिसनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिए बताया कि, "फिल्म के जीत का सिलसिला बरकरार है। शुक्र - 27.25 करोड़, शनि- 36.60 करोड़, रविवार- 38.75 करोड़, सोम- 27.05 करोड़, मंगल 21.40, कुल- 151.05 करोड़ रुपए।
वहीं विदेश में फिल्म ने मंगलवार तक 69.05 करोड़ का बिजनेस किया जिसे जोड़कर दुनिया भर से इसके पांच दिन की कमाई 220.01 करोड़ हो गई है।
तरण आदर्श ने ट्वीट कर विदेश में फिल्म के कमाई के बारे में बताया, "बजरंगी भाईजान ने विदेश में सोमवार तक 69.05 करोड़ कमाए।"
बनी इस साल की सबसे बड़ी हिट-
कबीर खान की निर्देशित फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' की कुल कमाई 150 करोड़ रुपए के आगे निकल गई है। साल 2015 की सबसे बड़ी हिट का दर्जा अब इसे हासिल हो गया है।
अगली स्लाईड में जानिए बजरंगी भाईजान ने पिछली ब्लॉकबस्टर्स को कैसे छोड़ा पीछे-
Latest Bollywood News