A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बाक्स आफिसः बजरंगी भाईजान ने कमाए 445.52 करोड़, दृश्मय ने भी पकड़ी रफ्तार

बाक्स आफिसः बजरंगी भाईजान ने कमाए 445.52 करोड़, दृश्मय ने भी पकड़ी रफ्तार

नई दिल्लीः सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने दुनिया भर से 445.52 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। तरण आदर्श ने फिल्म की भारत में कमाई के बारे में बताया, "बजरंगी भाईजान की जीत का

बजरंगी भाईजान ने 445.52...- India TV Hindi
बजरंगी भाईजान ने 445.52 करोड़, दृश्मय ने भी पकड़ी रफ्तार

नई दिल्लीः सलमान खान की बजरंगी भाईजान ने दुनिया भर से 445.52 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। तरण आदर्श ने फिल्म की भारत में कमाई के बारे में बताया, "बजरंगी भाईजान की जीत का सिलसिला जारी है। तीसरा हफ्ता- शुक्र-4.11, शनि-6.80, रवि- 9.07, सोम- 2.75, कुल 294.98 करोड़। ALL TIME BLOCKBUSTER."

वही विदेश की बात करें तो 150.54 करोड़ की कमाई इसने 17 दिनों में कर ली है। तरण आदर्श ने इस बात की पुष्टि की। विदेश और भारत की कमाई जोड़कर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 445.52 करोड़ रुपए हो गया है।

ये भी पढ़ें- बजरंगी भाईजान ने कमाए 442.77 करोड़, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स से फिर भी पीछे

अजय देवगन की नॉन-एक्शन ड्रामा फिल्म दृश्यम की बात करें तो बाक्स आफिस पर शुरुआत भले ही धीमी रही हो लेकिन अब इसने रफ्तार पकड़ ली है। फिल्म ने वीकेंड में 30.3 करोड़ का बिजनेस किया था वहीं सोमवार की कामाई को जोड़कार इसके चार दिन का कलेक्शन 34.08 करोड़ रुपये हो गया है।

फिल्म समीक्षक और बिजनेस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने ट्वीट किया, "दृश्यम ने सोमवार को कमाल का प्रदर्शन जारी रखा। वीकेंड- 30.03 करोड़, सोमवार- 4.05 करोड़, कुल कमाई- 34.08 करोड़।"

दृश्यम इस साल की सातवीं बड़ी वीकेंड ओपनर बन गई है। बजरंगी भाईजान  102.6 करोड़ को कलेक्शन के साथ नंबर एक पर कायम है। ABCD 2 और गब्बर इज बैक इस लिस्ट में नंबर दो और तीन पर हैं।

अगली स्लाइड में जानिए बाहुबली के कलेक्शन के बारे में-

Latest Bollywood News