नई दिल्ली: कबीर खान के निर्देशन में बनी सलमान खान की फिल्म "बजरंगी भाईजान" की कमाई तो रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। ऐसा लग रहा है जैसे बॉक्स ऑफिस पर बजरंगी भाईजान की सुनामी आई हुई है।
फिल्म समीक्षक और बॉक्स ऑफिस विशेषज्ञ तरण आदर्श ने सलमान खान की फिल्म के कलेक्शन के बारे में बताते हुए ट्वीट किया, बजरंगी भाईजान ने अपने तीसरे हफ्ते में भी कमाई जारी रखते हुए शुक्रवार को 4.11 करोड़ रुपये, शनिवार को 6.80 करोड़ रुपये, रविवार को 9.07 करोड़ रुपये, सोमवार को 2.75 करोड़ रुपये और मंगलवार को 2.63 करोड़ रुपये कुल- 297.61 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Latest Bollywood News